क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहली बार लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर में पथरी का लेप्रोस्कोपिक विधि से हुआ सफल ऑपरेशन
सर्जन डॉक्टर आशीष धीमान ने सफल सर्जरी को दिया अंजाम
पांगी किलाड़ की 33 वर्षीय पूनम को सफल ऑपरेशन के 2 दिन बाद अस्पताल से दी छुट्टी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहली बार लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर में पथरी का लेप्रोस्कोपी विधि से सफल ऑपरेशन हुआ है क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में तैनात सर्जन डॉक्टर आशीष धीमान ने पहली बार लेप्रोस्कोपी विधि से लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर में पथरी का सफल ऑपरेशन किया है। जनजातीय क्षेत्र पांगी किलाद की 33 वर्षीय पूनम को जब सीने में लेफ्ट साइड दर्द हुआ तो परिजनों ने पूनम को किलाड़ अस्पताल में डॉक्टर को चेक करवाया जहां से डॉक्टर ने पूनम को क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू को रेफर किया दो दिन पहले कुल्लू पहुंची पूनम को इमरजेंसी में डॉक्टर आशीष धीमान ने जब चेक किया तो पूनम को लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर में पथरी की शिकायत के चलते दर्द होने पर डॉक्टर ने इमरजेंसी में पूनम का लेप्रोस्कोपी विधि से सफल ऑपरेशन किया इसके बाद पूनम को अब अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है ऐसे में डॉक्टर की माने तो हजारों लोगों में से किसी एक व्यक्ति का गॉलब्लैडर लेफ्ट साइड होता है जिससे इस तरह की सर्जरी में कई तरह के कॉम्प्लिकेशंस होने की संभावना होती है लेकिन डॉक्टर आशीष धीमान ने पहली बार लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर में पथरी का सफल ऑपरेशन लेप्रोस्कोपी विधि से किया है। जिससे डॉक्टर आशीष धीमान
डॉक्टर आशीष धीमान ने कहा कि जनजातीय क्षेत्र पांगी से 33 वर्षीय पूनम को लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर में पथरी के इलाज के लिए मैरिज क्षेत्रीय स्थल कुल्लू में आई थी उन्होंने कहा कि आमतौर पर लोगों का गॉलब्लैडर राइट साइड होता है लेकिन हजारों में से कोई एक व्यक्ति जिसका गॉलब्लैडर लेफ्ट साइड होता है उन्होंने कहा कि पूनम को भी गॉलब्लैडर लेफ्ट साइड के लीवर के साथ चिपका होने से उसकी सर्जरी करना थोड़ा मुश्किल था उन्होंने कहा कि दूरबीन विधि से पूनम के लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर में पथरी का सफल ऑपरेशन किया है उन्होंने कहा कि इससे पहले भी लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर का ऑपरेशन चीरा लगाकर किया है लेकिन लेप्रोस्कोपी विधि से पहली बार लेफ्ट साइड गॉलब्लैडर की पथरी सफल ऑपरेशन किया है पूनम को अस्पताल से छुट्टी भी दे दी है।वीओ- पूनम की सिस्टर पाली ने कहा कि पूनम को सीने में लेफ्ट साइड दर्द होने के कारण पहले किलाड़ अस्पताल में डॉक्टरों को दिखाया जहां से डॉक्टर ने कुल्लू अस्पताल के लिए रेफर किया उन्होंने कहा कि जब यहां पर डॉक्टर आशीष धीमान ने चेक किया तो पता लगा कि पूनम को गॉलब्लैडर लेफ्ट साइड है और उसमें पथरी है जिसकी वजह से उसकी दर्द हो रहा है उन्होंने कहा कि उसके बाद पूनम का सफल ऑपरेशन किया और अब डॉक्टर ने छुट्टी दे दी है और जिससे मरीज आप पहले से बेहतर महसूस कर रहा है
मरीज पूनम ने कहा कि लेफ्ट साइड सीने में दर्द होने के चलते मेरा गॉलब्लैडर में पथरी का सफल ऑपरेशन हुआ है अब मैं अच्छा महसूस कर रही हूं



