कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लाहौल स्पीति में 2 दिनों तक बंद रहेगे शैक्षणिक संस्थान उपायुक्त राहुल कुमार

न्यूज मिशन
केलंग 19 फरवरी 2024
पिछले दो दिनों से जिला लाहौल स्पीति में हो रही भारी हिमपात को देखते हुए उपायुक्त जिला लाहौल स्पीति राहुल कुमान ने आदेश जारी करते हुए बताया कि जिला लाहौल स्पीति में पिछले दो दिनों से हो रही भारीबर्फबारी को अशांका को देखते हुए उपमंडल केलंग तथा उदयपुर के सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने बताया कि जिल लाहौल स्पीति में रविवार से लगातार बर्फबारी हो रही है जिस कारण कई इलाकों में हिमखंड खिस्कने का खतरा बना हुआ है। लिहाजा जिला प्रशासन ने जनहित में 20 तथा 21 फरवरी 2024 को सभी शैक्षणिक संस्थानों को बंद रखने का निर्णय लिया गया है। उपायुक्त ने कहा कि जिला लाहौल स्पीति में अभी तक एक से दो फुट तक बर्फ पड चुकी है तथा बर्फबारी लगातार जारी है। उन्होंने लोगों से अपील
करते हुए कहा कि अनावश्यक यात्रा न करें । उन्होंने कहा कि घाटी में बिजली पानी और यातायात व्यवस्था को सुचारू रखने के सम्बन्धित विभागों को दिशानिर्देश जारी किये है। साथ ही सीमा सड़क संगठन के मेजर रवि शंकर ने बताया कि स्टिंगरी से तांदी जीरो पॉइंट तक सड़क बहाल कर दिया हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now