कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में भारी बर्फबारी से 2 नेशनल हाईव पर आवाजाही बंद- तोरूल एस रवीश

कहा-अटल टनल रोहतांग  के आसपास 3 फीट ताजा बर्फबारी पर्यटकों की  आवाजाही पर लगाई रोक

पर्यटको के लिएएडवाजरी जारी ऊचे पर्यटन स्थलों का न करें रूख
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में पिछले कल दोपहर बाद से मौसम ने करवट बदली है और जिला के ऊंचे दर्रे औरक्षेत्रों में भारी बर्फबारी का क्रम जारी है ऐसे में  कुल्लू जिला में 2 नेशनल हाईव पर याताायात बंद हुआ है । अटल टनल रोहतांग के आसपास 3 फीट ताजा बर्फबारी हुई है जिससे मनाली – लेह नेशनल हाईवे मनाली से अटल टनल रोहतांग  से आवाजाही बंद है।जबकि औट लुहरी नेशनल हाईव 305 जलोड़ी दर्रे पर ताजा बर्फबारी के बाद वाहनों की आवाजाही बंद है।प्रशासन की तरफ से पर्यटकों की सुरक्षा के मध्य नजर ऊंचे पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों की आवाजाही बंद की है और पर्यटकों के लिए प्रशासन की तरफ से एडवाजरी जारी कर ऊचे पर्यटन स्थलों पर न जाने का आग्रह किया गया है।
उपायुक्त कुल्लू तोरूल एस रवीश ने कहकि कुल्लू जिला में पिछले कल रात से ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी हो रही है।उन्होंने कहाकि अटल टनल रोहतांग के आसपास 3 फीट जाता  बर्फबारी हुई है जिसके चलते मनाली लेह नेशनल हाईव पर आवाजाही बंद है और जलोड़ी दर्रे पर भी ताजा बर्फबारी के चलते नेशनल हाईव 305 पर भी वाहनों की आवाजाही बंद है।उन्होंने कहाकि मनाली शहर के आसपास बारिश हो रही है जिससे मनाली शहर में आवाजाही रूचारू रूप से चल  रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now