कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

मणिकर्ण घाटी में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन छिंजरा का किया लोकार्पण सुन्दर ठाकुर

कहा- मणिकरण सड़क को दरूस्त 38 करोड़ 68 लाख रुपए का बजट स्वीकृत

न्यूज मिशन
कुल्लू
मणीकर्ण घाटी के ग्राम पंचायत छिन्जरा में 70 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन छिंजरा का किया लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर मुख्य संसदीय सचिव संसदीय सचिव वन, पर्यटन, ऊर्जा एवं परिवहन सुंदर सिंह ठाकुर ने बतौर मुख्यतिथि शिरकत की। वहीं कुल्लू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हिम सिंह ने मुख्यतिथि को स्वागत कुल्लवी पंरपरा के अनुसार किया। इस अवसर पर पीओडीआरडीए जयवंती ठाकुर, एक्सन रूरल डेवलपमेंट, बीडियो भूंतर सहित पंचायती राज संस्थाओं के पदाधिकारी व अन्य उपस्थित रहे। वहीं इस अवसर पर, स्थानीय पंचायत प्रधान ब्रिजेंद्र शर्मा, जिला कांग्रेस अध्यक्ष सेसराम आजाद, कुल्लू ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष हिम सिंह, प्रधान महिंदर ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

सुंदर ठाकुर ने संम्बोधित करते हुए कहा कि पार्वती घाटी में इस सामुदायिक भवन के वन जाने से घाटी के समस्त लोगों को लाभ होगा तथा सामुदायिक कार्यों के लिए उन्हें अपने ही क्षेत्र में इस प्रकार का सुविधा पूर्ण स्थान उपलब्ध हो पाएगा।उन्होंने कहा की भविष्य में ज़िले की प्रत्येक पंचायत में नेचर पार्क का निर्माण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जीया – मणिकरण सड़क के लिए 38 करोड़ 68 लख रुपए का बजट मंजूर हुआ है जिससे इस सड़क का चौड़ीकरण किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जां पंचायत में पंचायत भवन के निर्माण के लिए एक करोड़ 14 लाख रुपए खर्च कर पंचायत भवन का निर्माण किया जाएगा। इसके साथ पीणी, छलाल पंचायतों को भी 10 बिस्वे जगह चिन्हित होने पर सरकार एक करोड़ 14 लाख रुपए से भवन निर्माण करेगी।उन्होंने कहा कि रसोल के लिए रशोल गांव के लिए पांच चरणों में एफआरए का केस बनाकर शीघ्र ही सड़क निर्माण का कार्य शुरू किया जाएगा। सुंदर सिंह ठाकुर ने कहा कि कुल्लू जिले की नदियों की ड्रेजिंग की जा रही है, जिसके तहत बाढ़ से नदियों में आये मलवा निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि इससे नदियों में आने वाली बाढ़ से होने वाले नुकसान में कमी आएगी। उन्होंने कहा की के लिए जिले कुल्लू जिले के लिए 84 करोड रुपए का बजट मंजूर हुआ है जिससे व्यास पार्वती नदियों में बाढ़ न्यूनीकरण का कार्य किया जाएगा ताकि भविष्य में भारी-भर बाढ़ के कारण तट कटाव से इन क्षेत्रों को नुकसान ना हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now