बड़ी खबरलाहुल और स्पीतिस्वास्थ्यहिमाचल प्रदेश

जिला लाहौल स्पीति में 1270 बच्चों को पल्स पोलियो की पिलाई जायेगी खुराक- रोशन लाल

न्यूज मिशन
केलंग 10 फरवरी
लाहौल स्पीति में पल्स पोलियो अभियान का प्रथम चरण चलाया जा रहा है यह जानकारी उपायुक्त लाहोल स्पीति राहुल कुमार ने दी। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा पल्स पोलियो अभियान का पहला चरण 03 मार्च, 2024 को आयोजित किया जाऐगा।उन्होंने बताया कि पहले चरण में जिला लाहौल स्पीति में 1270 बच्चों को पल्स पोलियो की खुराक पिलाई जायेगी । उपायुक्त ने बताया कि राष्ट्रीय टीकाकरण दिवस जिसे आमतौर पर पल्स पोलियों प्रतिरक्षण कार्यक्रम के रूप में मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि जिला लाहौल स्पीति के 300 गांव के 4125 घरों के बच्चों को इस पोलियों कीखुराक को पिलाई जाऐगी। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा0 रोशन लाल बताया कि इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में 50 पोलियो बूथ स्थापित किए गए है जिसमें 200 स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारियों तथा आंगनबाडी कार्यकर्ताओं तथा शिक्षा विभाग के कर्मचारियों के अतिरिक्त अन्य विभागों को नियुक्त किया गया है। उन्होने जिले के लोगां से अपील की है कि शून्य से पांच वर्ष तक के बच्चों को अपने नजदीकी पोलियो बूथ पर ले जा कर पोलियो की खुराक
अवश्य पिलांए और जिले को पोलियो मुक्त बनाएं इस अवसर पर खंड चिकित्सा अधिकारी, जिला आयुवेर्दिक अधिकारी ए उपनिदेशक शिक्षा सतीश कोरा, जिला पंयायत अधिकारीए जिला बाल विकास अधिकारी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now