निशुल्क नेत्र शिविर में 80 चालक परिचालकों की आंखों का हुआ प्रशिक्षण, दी गई सलाह
सड़क सुरक्षा के तहत यातायात नियमों का पालन करने और पूरी सावधानी बरतनी की भी अपील की

न्यूज मिशन
कुल्लू
सड़क सुरक्षा के तहत मंगलवार को परिवहन विभाग की ओर से सरवरी बस स्टैंड में नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ परिवहन विभाग के आरटीओ डीके नारंग के द्वारा किया गया। शिविर में चालकों को किसी भी तरह का वाहन चलाने में यातायात नियमों का पालन करने और पूरी सावधानी बरतनी की भी अपील की। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग और ओवरटेक से बचने तथा बाइक चलाने चलाते समय एलिमेंट की अनिवार्य रूप से प्रयोग करने को कहा। चालक परिचालकों को किसी भी दुर्घटना की स्थिति में प्राथमिक उपचार की विभिन्न जानकारी दी और बताया कि समय पर प्राथमिक उपचार मिलने से हादसों में मौतों का कम किया जा सकता है। शिविर में 100 के लगभग चालकों की आंखों की जांच डॉक्टर धीरज के द्वारा की गई। इस शिवर में 100 के लगभग चालक परिचालक शामिल हुए। इस दौरान चालक व प्रचालकों को यातायात नियमों पर सड़क सुरक्षा के उपाय के बारे में जानकारी दी गई और उन्हें लीफलेट और पंपलेट वित्तर किए गए और चालको परीचालकों से यातायात नियमों का अनुपालन करने और ओवर स्पीड से वहान न चलने का आह्वान किया। जिसे सड़क दुर्घटना की खतरे को काम किया जा सकता है।
डॉक्टर धीरज सरकैक और रजत जामवाल ने बताया कि हिमाचल प्रदेश पथ परिवहन विभाग की ओर से सरवरी बस स्टैंड में निशुल्क नेत्र जांच की शिवार लगाया गया है, जिसमें 70 के लगभग चालक परिचालकों को की नेत्र जांच की गई है। उन्होंने कहा कि उन्हें एलर्जी जैसी बीमारी है और कुछ एक चालक परिचालकों को स्थानीय अस्पताल के लिए जांच करने के लिए कहा गया है। उन्होंने कहा कि चालक परिचालकों की जिंदगी ऐसी होती है उन्हें अस्पताल जाने के लिए भी समय नहीं होता है उन्होंने कहा कि इस प्रकार के शिविर समय-समय पर होने चाहिए।



