कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
टैक्सी ड्रराबरों केे लिए 3 दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर 4,5,6 फरवरी को होगा आयोजित-राजेश भंडारी
ल्लू में 4 फरवरी, टैक्सी यूनियन कार्यालय भुंतर दिनांक 05 फरवरी-2024 को और बस स्टैंड कुल्लू दिनांक 06 फरवरी 2024 को होगा चैकअप

न्यूज मिशन
कुल्लू 3 फरवरी
क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी कुल्लू राजेश भंडारी ने जानकारी दी कि राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह 15 जनवरी 2024 से 14 फरवरी 2024 तक जिला कुल्लू सहित पूरे हिमाचल प्रदेश में मनाया जा रहा है।
इसी संदर्भ में परिवहन विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से दिनांक 04- फरवरी -2024 से 06- फरवरी – 2024 तक तीन दिवसीय निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन टैक्सी यूनियन कार्यालय, ढालपुर में कुल्लू में 4 फरवरी, टैक्सी यूनियन कार्यालय भुंतर दिनांक 05 फरवरी-2024 को और बस स्टैंड कुल्लू दिनांक 06 फरवरी 2024 को किया जाएगा
उन्होंने अनुरोध किया है कि अपने संबंधित प्रतिष्ठानों/यूनियनों के सभी ड्राइवरों को इन शिविरों में भाग लेने के लिए सूचित व् प्रोत्साहित करें।



