कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश

कांग्रेस पार्टी के बागियों की घर वापसी के लिए हाई कमान लेंगे जल्द फैसला-सेस राम आजाद

कहा- सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने का हो रहा प्रयास

न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने परिधिगृह कुल्लू में प्रेसबार्ता को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने पिछले 365 दिनों मे अच्छे फैसले लिए हैं जनता के हित के लिए किए हैं उसके प्रचार प्रसार के लिए कांग्रेस पार्टी का कार्य गांव तक करेगा उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने कर्मचारियों की दशकों से लंबित मांग ओपीएस को पूरा किया है। इसके अलावा लाहौल स्पीति से महिलाओं को ₹1500 की गारंटी भी शुरू की गई है उन्होंने कहा कि बेरोजगार युवाओं के लिए भी सरकार रोजगार के लिए 680 करोड रुपए की स्टार्टअप योजना की शुरुआत की गई है इसके अलावा प्रदेश भर में आगामी सत्र से सरकारी स्कूलों में अंग्रेजी मीडियम की पढ़ाई शुरू की जाएगी । उन्होंने कहा कि सरकार ने सुखविंदर सिंह सुक्कू के द्वारा प्रदेश की तरक्की के लिए सीमित साधनों के बावजूद बेहतर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि आपदा में भी 4500 करोड रुपए की राशि मुख्यमंत्री महोदय ने प्रदेश में आपदा प्रभावितों के लिए जारी की गई।उन्होंने कहा कि सरकार और संगठन में बेहतर तालमेल बनाने के लिए निरंतर बैठक कर कामयाब हुए हैं उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला में भी मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर विधायक मनाली भुवनेश्वर गॉड और एपीएमसी के अध्यक्ष मिया राम सिंह और पूरा बी मंत्री खेमेराम शर्मा सहित अन्य सभी ब्लॉक अध्यक्षों के साथ बूथ स्तर से राज्य स्तर तक मजबूती की जाएगी। रेखा की आने वाले लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी प्रदेश की चारों लोकसभा सिम बड़े बहुमत के साथ जीतेगी। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता की इच्छा होती है ऐसे में 1 साल पहले टिकट न मिलने के कारण कांग्रेस पार्टी के बागी नेताओं कि घर वापसी का फैसला हाई कमान जल्द लगा उन्होंने कहा कि ऐसे में कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता घर वापस आने वाले नेताओं के लिए द्वार हमेशा खुले हैं उन्होंने कहा कि जिला कांग्रेस कमेटी के द्वारा प्रदेश कांग्रेस कमेटी को नेताओं के घर वापसी के लिए आग्रह किया गया है ऐसे में घर वापसी आने वाले नेताओं से आने वाले लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस पार्टी मजबूती के लिए काम करेंगे ऐसी अपेक्षा हम रखते हैं।

Add reaction

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now