मनाली के क्लब हाउस में 38 करोड रुपए से आइस स्केटिंग रिंग के निर्माण के लिए अधिकारियों ने किया निरीक्षण-सुनयैना शर्मा
कहा- 25 करोड रुपए से कुल्लू सिल्वर मून होटल में बनेगा वैलनेस सेंटर

न्यूज मिशन
कुल्लू
प्रदेश सरकार के द्वारा पर्यटन विभाग के तहत कुल्लू जिला में विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतरने के लिए प्रारूप तैयार किया गया है ऐसे में कुल्लू जिला में पर्यटन विभाग प्रॉपर्टी पर कुल्लू मैं वैलनेस सेंटर, मनाली के क्लब हाउस में ,नग्गर कैसल रीस्टोरेशन वर्क किया जाएगा
वीओ- जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू सुनयैना शर्मा ने कहा कि प्रदेश सरकार पर्यटन विभाग के द्वारा कुल्लू जिला में कई प्रोजेक्ट्स को लेकर 15 जनवरी से 17जनवरी तक एडीबी के अधिकारियों ने निरीक्षण किया है जिसमें पर्यटन विभाग की प्रॉपर्टी को लेकर डिमार्केशन भी की गई है। उनमें से कुल्लू के शास्त्री नगर में सिल्वर मून होटल में 25 करोड रुपए की लागत से वैलनेस सेंटर का निर्माण किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इसके अलावा मनाली के क्लब हाउस में 38 करोड रुपए से आइस स्केटिंग रिंग का निर्माण किया जाएगा इसके अलावा नगर कैसल रिस्टोर करने के लिए प्रपोजल तैयार की गई है उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाले समय में करोड़ों रुपए की लागत से कुल्लू जिला में विभिन्न परियोजनाओं को धरातल पर उतर जाएग ।



