कुल्लू जिला में भारी बर्फबारी से 67 सड़के और 397 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद -अश्वनी कुमार
कहा- 2 फरवरी को सभी शिक्षण संस्थान स्कूल कॉलेज आईटीआई रहेंगे बंद

अटल टनल रोहतांग के आसपास 5 फीट और जलोड़ी दर्रे पर डेढ़ फीट ताजा बर्फबारी
मनाली शहर में एक फिट से अधिक बर्फबारी यातायात और बिजली हुई बाधित
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में पिछले 3 दिनों से लगातार भारी बर्फबारी का दौर जारी है ऐसे में दिनभर ऊंचे क्षेत्रों में भारी बर्फबारी पर निचले क्षेत्रों में झमाझम बारिश हुई भारी बर्फबारी के चलते कुल्लू जिला में 67 सड़कें अबरुद्ध है जबकि बिजली के 397 ट्रांसफार्मर बंद होने से कई क्षेत्रों में बिजली गुल हो गई है ऐसे में मनाली शहर के आसपास 29 ट्रांसफार्मर से बिजली गुल होने के कारण जनता को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
एटीएम कुल्लू अश्वनी कुमार ने कहा कि पिछले तीन दिनों से कुल्लू जिला में भारी बारिश बर्फबारी का दौर जारी है उन्होंने कहा कि ऐसे में अटल टनल रोहतांग के आसपास करीब 5 फीट और जलड़ी तरह पर करीब 2 फुट ताजा बर्फबारी हुई है उन्होंने कहा कि भारी बर्फबारी के चलते कुल्लू जिला में 66 सड़के अवरोध हुई है और 397 बिजली के ट्रांसफार्मर बंद हुए हैं। भारी बर्फबारी के चलते कुल्लू जिला में 2 फरवरी को सभी शिक्षण संस्थान स्कूल कॉलेज आईटीआई को बंद किया गया है उन्होंने कहा कि ऊंचे ग्रामीण क्षेत्रों में सड़क यातायात और बिजली सप्लाई प्रभावित हुई है मौसम खुलते ही सभी सेवाएं बहाल की जाएगी।



