कुल्लूबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश
साऊथ फ़िल्म के सुपर स्टार आर्य और एक्ट्रेस ऐश्वर्या लक्ष्मी शूटिंग के लिए मनाली पहुँची
13 फरवरी तक नगर और सोलंगनाला की बर्फीली वादियों में गूँजेगी लाइट एक्शन कट की गूंज

भारी बर्फबारी के बाद फ़िल्म यूनिट मनाली का कर रही रुख
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मनाली में भारी बर्फबारी के बाद फिल्म यूनिट शूटिंग के लिए मनाली पहुंचना शुरू हो गया है ऐसे में साउथ फिल्म की शूटिंग के लिए यूनिट मनाली पहुंची है जिसमें साउथ फिल्म के सुपरस्टार अरे और अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी भी मनाली पहुंच गई है ऐसे में आगामी 13 फरवरी तक नगर मनाली सोलंग नाला की बर्फीली वादियों में शूटिंग की जाएगी जिसमें मनाली सोलंगनाला में हुई भारी बर्फबारी के बीच फिल्म के दृश्य फिल्माए जाएंगे जिसके लिए प्रसिद्ध साउथ फिल्म के निर्देशक शक्ति राजन और निर्माता भी सुपरस्टार आर्य हैं । बड़ागढ़ रिजॉर्ट के मालिक नकुल खुल्लर और गुनाल खुल्लर ने सभी स्टार का बड़ागढ़ रिजॉर्ट पहुंचने पर स्वागत किया। लोकल कोऑर्डिनेटर अनिल कायस्था ने बताया कि साउथ फिल्म यूनिट शूटिंग के लिए बना ली पहुंची है जिसमें साउथ फिल्म के सुपरस्टार आर्य और अभिनेत्री ऐश्वर्या लक्ष्मी फिल्म में लीड रोल मैं नजर आएंगे हमने कहा कि यूनिट 13 फरवरी तक नगर मनाली सोलंगनाला मैं शूटिंग करेंगे। उधर बड़ा गढ़ रिजॉर्ट के मालिक नकुल खुल्लर ने कहा कि साउथ फिल्म के स्टार आर्टिस्ट शूटिंग के लिए मनाली पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि बड़ा गढ़ रिजॉर्ट में भी फिल्म के शॉट फिल्माए जाएंगे और यूनिट 1 सप्ताह तक नगर मनाली सोलंग नाला के आसपास के क्षेत्रों में शूटिंग करेंगे



