कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

बेटियां हर क्षेत्र में आगे पढ़ाई के लिए माता पिता करें स्पोर्ट-साक्षी वर्मा

कहा- लक्ष्य निर्धारित कर सफलता पाने के लिए कड़ी मेहनत जरूरी

छात्रों ने रंगा रंग सांस्कृति कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शको को किया मंत्रमुग्ध
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह संपन
न्यूज मिशन
कुल्लू
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला काईस में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े धूमधाम के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर एसपी साक्षी वर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधन समिति एमसी सहित छात्र-छात्राओं ने मुख्य अतिथि का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। इस अवसर पर स्कूल की प्रधानाचार्य कल्पना शर्मा ने एसपी साक्षी वर्मा को कुलवी शॉल टोपी व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। तो इस अवसर पर गाहर पंचायत के प्रधान रोहित वत्स धामी विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। वही इस अवसर पर कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि के द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। वहीं छात्रों के द्वारा वंदे मातरम दशमी ब्रादा सॉन्ग प्रस्तुत किया गया। तो वही प्रिंसिपल कल्पना शर्मा ने वार्षिक रिपोर्ट मुख्यातिथि के समक्ष प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर छात्र-छात्राओं के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। वही नवी कक्षा की छात्राओं के द्वारा हिंदी, नेपाली नृत्य प्रस्तुत किया गया। वही छठी कक्षा के द्वारा गोआ डांस प्रस्तुत किया गया। आठवीं क्लास की छात्रा के द्वारा पंजाबी डांस पेश किया। तो वही प्लस वन की छात्राओं ने लाहौली नृत्य प्रस्तुत की किया। वहीं नाइंथ और 10वीं की छात्राओं ने कशमीरी व हिमाचली नाटी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर सातवीं क्लास की छात्राओं द्वारा लावणी नृत्य प्रस्तुत किया गया। वहीं नाइंथ और 10वीं क्लास की छात्राओं द्वारा चम्बयाली डांस प्रस्तुत किया गया। वहीं प्लस टू की छात्राओं द्वारा उत्तराखंड डांस प्रस्तुत किया गया। तो वही प्लस वन और प्लस टू के छात्रों द्वारा कुलवी नाटी प्रस्तुत की गई। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के द्वारा शैक्षणिक क्षेत्र खेलकूद व अन्य गतिविधि में अवल रहे बच्चों को पुरस्कृत किया गया।
एसपी साक्षी वर्मा ने संम्बोधन करते हुए कहा कि बच्चों के भविष्य के लिए अध्यापक कितने डेडीकेटेड है और मेहनत कर रहे हैं। जिसकी झलक छात्रों के कार्यक्रमों से ही पता चलता है। उन्होंने इस सफल कार्यक्रम के लिए स्कूल के प्रधानाचार्य व अध्यापकों की प्रशंसा की, उन्होंने कहा कि जब हम बच्चों को सम्मानित कर रहे थे तो बच्चे सभी एक्टिविटी में पार्टिसिपेशन कर रहे थे, चाहे वे खेल का क्षेत्र हो या फिर शैक्षणिक क्षेत्र हो, उन्होंने कहा कि बच्चों को अपने पढ़ाई के साथ अपना लक्ष्य भी निर्धारित करना चाहिए। ताकि उसे अचीव करने में आसानी हो, शिक्षा के साथ-साथ मानसिक व शारीरिक विकास के लिए खेल भी बहुत जरूरी है। इसलिए प्रत्येक छात्र को पढ़ाई के साथ खेलों में भी बढ़चढ़कर हिस्सा लेना चाहिए ताकि वो अपनी प्रतिभा दिखा सके। उन्होंने छात्राओं का उत्साह बढ़ाते हुए कहा कि वर्तमान में महिलाएं देश की सीमाओं की सुरक्षा के साथ हवाई जहाज तक उड़ाने का काम कर रही हैं। इसलिए खुद को किसी से कम नहीं आंकना चाहिए। उन्होने कहा कि सभी माताएं पनी वेटियों को पढ़ाए और अपने पैरों पर खड़ा करें ताकि वो जीवन में कभी असफल न हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now