अन्य

भगवान श्रीराम की भक्ति में सरावोर  हुई देवभूमि कुल्लू

भगवान रघुनाथ के मंदिर में हुआ सुंदरपाठ श्रद्वालुओं ने किया श्रीराम की भक्तिरस का गुणगान

भगवान रघुनाथ के प्रांगण में सैकड़ो लोंगो ने अयोध्या राम लला की प्राण प्रतिष्ठा का लाइव प्रसारण देखा
ऐतिहासिक श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा देखकर भावविभोर हुए श्रद्धालुओं ने  जय श्रीराम का उद्घोष
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के देवभूमि कुल्लू जिला में भगवान श्री राम की भक्ति में सरावोर हुई। भगवान रघुनाथ के मंदिर में पूजा अर्चना सुंदरकांड में सैकड़ो की संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और भगवान रघुनाथ के प्रांगण में अयोध्या रामलला प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लाइव प्रसारण देखा इस दौरान जय श्री राम के उद्घोष के साथ माहौल भक्ति में हुआ जहां पर सैकड़ो की संख्या में लोगों ने श्रीराम लाल प्राण प्रतिष्ठा देखकर भाव विभोर हुए। 500 वर्षों के संघर्ष के बाद श्री राम लाल अपने गर्भ गृह में विराजमान हुए इस पल के साक्षी पूरे देश दुनिया के लोगों के साथ देवभूमि कुल्लू जिला के लाखों लोग बने। श्रद्धालुओं ने प्रमाण प्रतिष्ठा होने पर उत्साहित दिखे। इसदौरान भगवान रघुनाथ के मंदिर में घंटा भजन कीर्तनकार श्रद्धालुओं ने
 भगवान रघुनाथ के कदर दानविंदर सिंह ने कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद भगवान राम लाल अपने जन्म स्थल अयोध्या में प्राण प्रतिष्ठा के साथ स्थापित हुए हैं उन्होंने कहा कि यह बड़े हर्ष की बात है कि राम जन्मभूमि में आज भगवान राम विराजमान हुए हैं उन्होंने कहा कि मेरे पूर्वजों का सौभाग्य है कि आज अयोध्या में भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा समारोह में मेरे पिता महेश्वर सिंह शामिल हुए हैं उन्होंने कहा कि देवभूमि कुल्लू जिला से भगवान राम लला के मंदिर में चांदी के चरण पादुका ,चौउकी चौउंर, कल्लू की जनता की तरफ से भेंट की गई है उन्होंने कहा कि यह ऐतिहासिक पल हमेशा याद रहेंगे
स्थानीय श्रद्धालु नंदिता शर्मा ने कहां की भगवान रघुनाथ कुल्लू घाटी के आराध्य है उन्होंने कहा कि ऐसे में जिस प्रकार राजा जगत सिंह के समय से अयोध्या से भगवान श्री राम के द्वारा आश्रम में क्या-क्या समय अपने हाथों से निर्मित की गई मूर्ति कुल्लू लाई गई है उन्होंने कहा कि हम राम की धरती पर रहते हैं यह पल हमारे लिए बहुत सौभाग्यशाली है कि हम अपनी आंखों से अयोध्या में भगवान श्री राम लाल प्राण प्रतिष्ठा देख रहे हैं उन्होंने कहा कि 500 वर्ष पहले जिस प्रकार भगवान राम का मंदिर तोड़ा गया था और उसके बाद हमारे कई वीडियो के द्वारा भगवान राम लाल के मंदिर द्वारा से स्थापित हो उसके लिए लंबा संघर्ष लड़ा है उन्होंने कहा कि आज रामलाल अपने गर्भ गृह राम जन्मभूमि पर विराजमान हुए हैं यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।
 स्थानीय श्रद्धालु गीता कौशल ने कहा कि हम सौभाग्यशाली है कि इस युग में हमारा जन्म हुआ है जब भगवान राम लाल की प्राण प्रतिष्ठा अयोध्या में जन्म स्थल पर हुई है उन्होंने कहा कि हम इस ऐतिहासिक पल को अपनी आंखों से देख रहे हैं और हम अपने आप को सौभाग्यशाली मान रहे हैं
 स्थानीय रविजा सिंह ने कहा कि हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अपने जीवन काल में भगवान राम के प्राण प्रतिष्ठा देख रहे हैं जिसके लिए हमारे पूर्वजों ने 500 साल का लंबा संघर्ष किया है उन्होंने कहा कि रामलाल जिस प्रकार अपने पूर्व वैभव के साथ जन्मस्थली में विराजमान हुए हैं इसके लिए देशवासियों को बहुत-बहुत बधाई। उन्होंने कहा कि अब देश में रामराज स्थापित हो रहा है जहां पर कोई भी दुखी नहीं होगा और पूरे विश्व में सुख और शांति होगी ऐसी प्रार्थना भगवान से करते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now