मनुरंगशाला में चौथे दिन फैशन शो पतियोगीता में हुई कांटे की टक्कर
कलाकारों ने फैशन शो में प्रदर्शन कर लुटी बाहवाही

बाहरी राज्यों के कलाकारों ने लोक संस्कृति प्रस्तुत कर दर्शकों का किया खूब मनोरंजन
न्यूज मिशन
कुल्लू
विंटर कार्निवाल के चौथे दिन मनू रंग शाला में विभिन्न प्रकार की प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई। प्रतियोगिता के साथ-साथ दर्शकों का भी खूब मनोरंजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ फोक डांस प्रतियोगिता से आरंभ किया गया। जिसमें तीन टीमों ने भाग लिया सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी, शांगल म्यूजिक ग्रुप गोहर, रूद्र द अल्टीमेट ग्रुप कुल्लू ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वही फिल्मी डांस न्यू प्रतियोगिता में मनु हडिंबा क्लब मनाली, ब्लैक स्पाइडर और परफेक्ट डांस स्टूडियो जम्मू के कलाकारों ने भाग लिया। वही क्लासिकल डांस में कुलत सांस्कृति कला संगम, सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी और फ्लाइंग स्टेप्स जम्मू के कलाकारों ने प्रतियोगिता में भाग लिया। वही फैशन शो में प्रतियोगिता में परफेक्ट डांस स्टूडियो जम्मू, द वॉरियर कुल्लू, जागृति कला मंच मनाली और सूर्य सांस्कृतिक दल बनोगी के कलाकारों ने भाग लेकर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। इस अवसर पर टैलेंट शो में कुलत सांस्कृतिक कला संगम, लोक नाच एकेडमी फिरोजपुर, जागृति कला मंच मनाली, हर हर नंद और ब्लैक स्पाइडर रूद्र द अल्टीमेट ग्रुप कुल्लू ने भाग लिया।



