क्राइमबिलासपुरहिमाचल प्रदेश

पीजी कालेज बिलासपुर के छात्र ने छात्रावास में फंदा लगाकर दी जान

सुसाइड नोट में किसी आरोपित न बात कही पुलिस जांच में जुटी

 

न्यूज़ मिशन

बिलासपुर

पीजी कालेज बिलासपुर के छात्र ने छात्रावास में फंदा लगाकर दी जान सूचना मिलने के उपरांत पुलिस पहुंची घटना स्थल पर डीएसपी राजकुमार ने स्वयं घटना स्थल का किया निरीक्षण पुलिस ने मामला दर्जकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए  क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर भेजा।
इस मामलें में पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने की पुष्टि।बिलासपुर पीजी कालेज के एक छात्र ने आज छात्रावास में पंखे से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार बिलासपुर पीजी कालेज के बीस वर्षीय छात्र चमन लाल सुपुत्र रघुवीर सिंह निवासी स्वाहण ने छात्रावास के अपने कमरे में कुर्सी पर चढकर फंदा लगा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। वह बीसीए अंतिम वर्ष का छात्र था। जैसे ही पुलिस को इस घटना की सूचना मिली। पुलिस टीम तुरंत डीएसपी मुख्यालय राजकुमार की अगुवाई में मौके पर पहुंची। तथा अगामी कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में परिजनों को सूचित कर दिया है। व एफएसएल विशेषज्ञों ने शव को जांच लिया है। अभी तक आत्महत्या के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस को मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें किसी को आरोपित न करने की सूचना है। उधर, डीएसपी मुख्यालय राजकुमार ने मामले की पुष्टि की है। तथा कहा कि शव का क्षेत्रीय अस्पताल बिलासपुर में पोस्टमार्टम करवाया जाएगा।
इस मामलें में पुलिस प्रवक्ता डीएसपी राजकुमार ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस हर पहलू को मध्यनजर रखते हुए जांचकर रही है कि मामला आत्महत्या का है या फिर इसके पीछे कोई और रहस्य है।जांच-पड़ताल एवं कानूनी कार्यवाही पूर्ण होने के उपरांत ही मामले की वास्तविकता सामने आएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now