कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

प्रदेश सरकार ने 7 सालों में शारीरिक शिक्षकों के एक भी पद नहीं भरा-राकेश कुमार

कहा- प्रदेश भर के सरकारी स्कूलों में ढाई हजार शारीरिक शिक्षकों के पद खाली

विधानसभा शीतकालीन सत्र में बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने सरकार को गिरने और डिग्रियां सौंपने की  बनाई रणनीति
बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने प्रदेश सरकार को चेताया विधानसभा के बाद होगी भूख हड़ताल
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने विधानसभा सत्र के दौरान सरकार को घेरने और डिग्रियां सौपने और  धरने प्रदर्शन की रणनीति बनाई है।। प्रदेश में सरकार ने पिछले 7 वर्षों में 1 भी शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे हैं जिसके चलते बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों में भारी रोष है ऐसे में
 कुल्लू में बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ ने  बैठक की और बैठक में बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों ने प्रदेश सरकार से कोर्ट में विचाराधीन  870 शारीरिक शिक्षकों के मामले में बेरोजगारों के पक्ष को रखने और बहाल करने की मांग की है।
बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ जिला कुल्लू के उपाध्यक्ष  राकेश कुमार ने कहा कि प्रदेश में पिछले 7 वर्षों से सरकार ने शारीरिक शिक्षकों के एक भी पड़ रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में ढाई हजार शारीरिक शिक्षकों के पद एक दशक से खाली है ऐसे में पूरे की सरकार ने 870 शारीरिक शिक्षकों के पदों भरने के लिए नोटिफिकेशन निकली थी लेकिन मामला कोर्ट में स्टे होने के कारण भर्तियां लटकी उसके बाद जब प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तो उसमें प्रक्रिया शुरू होने के बाद विभाग ने मामले में स्टे ले लिया और मामला फिर से कोर्ट में  विचाराधीन है उन्होंने कहा कि बेरोजगार शारीरिक शिक्षक मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से पिछले 1 साल में कई बार मिले हैं और प्रदेश सरकार से आश्वासन के सिवाय कुछ नहीं मिला है उन्होंने कहा कि 20 दिसंबर को विधानसभा 70 में पूरे प्रदेश भर से बेरोजगार शारीरिक शिक्षक हजारों में इकट्ठा होकर प्रदेश सरकार के खिलाफ रोष रैली निकालेगें । और सभी बेरोजगार शिक्षक अपनी डिग्रियां सरकार को सौंपेंगे उन्होंने कहा कि वहां पर भूख हड़ताल में भी बैठेंगे उन्होंने कहा कि पिछले 20-25 वर्षों से डिग्रियां करने के बाद अब उमर निकलती जा रही है जिसके कारण बहुत सारे लोग घर बैठे ही रिटायर हो गए हैं उन्होंने कहा कि सरकार की तरफ से बार-बार आश्वासन दिया जा रहा है लेकिन धरातल पर शारीरिक शिक्षकों के पदों को नहीं भरा जा रहा है उन्होंने कहा कि जिस कल हिमाचल प्रदेश खेलों में पिछड़ता जा रहा है उन्होंने कहा कि स्कूल स्तर पर शिक्षा शिक्षकों के पद खाली होने से छात्रों का सर्वांगीण विकास नहीं हो रहा है उन्होंने कहा कि खेलकूद तो अब स्कूलों में नाम की रह गई है जहां पर अनप्रोफेशनल टीचर छात्रों को प्रैक्टिस करवा रहे हैं उनका की नई शिक्षा नीति 2020 में शारीरिक शिक्षा कंपलसरी कर दी गई है और इस मामले में सरकार जल्द से जल्द शारीरिक शिक्षकों के पद भरे ताकि बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों को रोजगार मिल सके।
 बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ के महासचिव पीतांबर सिंह ने कहा कि कुल्लू जिला में बेरोजगार शारीरिक शिक्षक को संघ ने बैठक कर विधानसभा सत्र में सरकार को गिरने की रणनीति बनाई है उन्होंने कहा कि प्रदेश में शारीरिक शिक्षकों के ढाई हजार खाली पदों को सरकार भर और 870 पोस्ट जो कोर्ट में विचारधीन है उसे मामले में सरकार संज्ञान ले और उनको जल्द से जल्द बहाल करें। उन्होंने कहा कि बेरोजगार शारीरिक शिक्षक संघ 2017 से सरकार से शारीरिक शिक्षकों के खाली पदों को भरने की मांग कर रहे हैं उन्होंने कहा कि पूर्व की सरकार में पांच वर्षों में एक भी शारीरिक शिक्षकों के पद नहीं भरे और मौजूदा सुक्खू ने भी 1 वर्ष के कार्यकाल में एक विषारी शिक्षकों के पद नहीं भरे हैं। उन्होंने कहा कि जब तक स्कूलों में शारीरिक शिक्षक नहीं होगा तब तक बच्चों का शारीरिक मानसिक और बौद्धिक विकास नहीं हो पाएगा उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश खेलों में पीछे रहा है और ऐसे में प्राइमरी बैंक से शारीरिक शिक्षा विषय शुरू होता तो बच्चों में बेसिक फंडामेंटल स्किल डेवलपमेंट होती ।लेकिन अंडर 14 अंदर ,15 ,16 और अंडर 19 में अच्छा प्रदर्शन नहीं हो रहा है। जिससे हिमाचल प्रदेश में खेलों का स्टैंडर्ड गिरता जा रहा है। अमेरिका की मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से विनम्र आग्रह है कि कोर्ट में 870 पदों को लेकर मामला विचाराधीन  है उस मामले में सरकार बेरोजगार शारीरिक शिक्षकों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए जल्द बहस करें ताकि स्कूलों में खाली पड़े शारीरिक शिक्षकों के पदों को भर जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now