कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
2016 से डाक कर्मचारी केंद्र सरकार से सात मांगों को पूरा करने का कर रहे आग्रह- पूर्ण देव शर्मा
कहा- मांगे पूरी नहीं हुई तो कर्मचारी करेंगे लंबा संघर्ष
अखिल भारतीय ग्रामीण डाक कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवको ने अनिश्चितकालीन हड़ताल के चौथे दिन मुख्य डाकघर ढालपुर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोष रैली निकाली।इस दौरान कर्मचारियों ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और उपयुक्त कुल्लू के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेज कर साथ मांगों को जल्द पूरा करने का आग्रह किया
मुख्य डाकघर कल्लू के ब्रांच पोस्ट मास्टर पूर्ण देव शर्मा ने कहा कि डाक सेवक कर्मचारी पिछले 4 दिनों से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं उन्होंने कहा कि आज मुकता ढालपुर से लेकर उपायुक्त कार्यालय तक रोज रैली निकाली है उन्होंने कहा कि हमारे साथ मुख्य मांगे हैं जिसमें सबसे पहले मांगी है कि 8 घंटे का काम और पेंशन का लाभ दिया जाए उन्होंने कहा कि इसके अलावा समूह बीमा कवरेज को 5 लाख तक बढ़ाया जाए और कर्मचारियों का 180 दिनों तक संवैधानिक छुट्टी को आगे बढ़ाना उन्होंने कहा कि जीडीएस ग्रेच्युटी 5 लख रुपए करना जीडीएस और उनके परिवार के सदस्यों को मेडिकल भत्ता प्रदान करना इन सभी मांगों को लेकर सभी डाक कर्मचारी केंद्र सरकार से पूरी करने के लिए अनिश्चितकालीन हड़ताल पर है। उन्होंने कहा कि सरकार 12, 24, 36 बस कार्य करने वाले कर्मचारियों को लाभ देने का आश्वासन दिया था लेकिन अभी तक सरकार की तरफ से कर्मचारियों को वह बीते लाभ नहीं दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि वर्ष 2016 से लेकर कर्मचारियों की मांग पेंडिंग है ऐसे में सरकार से सभी कर्मचारियों का आग्रह की जल्द कर्मचारियों की मांगों पर गौर करें अन्यथा कर्मचारी लंबे समय तक आंदोलन करते रहेंगे।



