कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लोकसभा चुनावो में अपनी अहम भूमिका निभाएगा युवा मोर्चा-गोविंद सिंह ठाकुर

भुंतर में संपन्न हुआ कुल्लू मंडल युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग

न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के भुंतर में कुल्लू भाजपा मंडल युवा मोर्चा का प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में युवा मोर्चा के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल रहे। तो वही हिमाचल प्रदेश भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं युवाओं को संबोधित करने के लिए हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद, पूर्व सांसद महेश्वर सिंह व भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर भी कार्यक्रम में उपस्थित रहे। युवा मोर्चा के प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मंत्री गोविंद सिंह ठाकुर ने कहा कि तीन राज्यों में जहां भाजपा की शानदार जीत हुई है। तो वही इस जीत को हासिल करने के लिए हर भाजपा कार्यकर्ता का अहम योगदान रहा है। ऐसे में अब पूरे देश की उम्मीदें एक बार फिर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ बंध गई है और आने वाले लोकसभा चुनाव में तीसरी बार केंद्र में भाजपा की सरकार सत्ता पर काबिज होगी। पूर्व मंत्री गोविंद ठाकुर ने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा युवाओं पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है और लोकसभा चुनाव में भी हिमाचल का युवा अपनी अहम भूमिका निभाएगा। वहीं हिमाचल प्रदेश भाजपा मीडिया सह प्रभारी अमित सूद ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि युवा राष्ट्र निर्माता है और युवा ही देश का भविष्य तय करते हैं। आज पूरे देश में केंद्र सरकार की योजनाओं से करोड़ों युवाओं को फायदा पहुंचा है और युवा स्वरोजगार की राह पर भी अग्रसर हुए हैं। ऐसे में केंद्र सरकार के द्वारा युवाओं के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही है। उसका भी हिमाचल प्रदेश में गांव गांव में युवाओं के द्वारा प्रचार किया जाएगा और अधिक से अधिक युवाओं को भी युवा मोर्चा के साथ जोड़ा जाएगा। प्रशिक्षण वर्ग में शामिल पूर्व सांसद महेश्वर सिंह ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में युवा मोर्चा का यह प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भाजपा के वरिष्ठ नेता युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पहले भी हिमाचल प्रदेश के हित के लिए बहुत काम किया और यह विकास की गति अभी भी निरंतर जारी है। अब युवाओं को भी आगामी कार्यक्रमों से अवगत करवाया गया है। ताकि युवा भी गांव गांव जाकर भाजपा की नीतियों का प्रचार कर सके। वहीं भाजपा नेता नरोत्तम ठाकुर ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार ने स्टार्टअप फंड के नाम से युवाओं के साथ छल किया है और आज हिमाचल प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रहा है। अब युवा मोर्चा के द्वारा कांग्रेस सरकार की जन विरोधी नीतियों का गांव-गांव में जाकर प्रचार किया जाएगा और केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ युवाओं को दिया जाएगा ऐसे में बूथ स्तर पर भी युवाओं के साथ युवा मोर्चा के द्वारा बैठकर की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now