कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल में 3 दिसम्बर 2023 रविवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन

न्यूज मिशन
कुल्लू 30 नवम्बर।
 जवाहर नवोदय विद्यालय बन्दरोल  जिला कुल्लू  के  प्रिंसिपल राजेश कुमार ने  जानकारी दी कि नवोदय विद्यालय बन्दरोल के  प्रांगण में दिनांक 03 दिसम्बर 2023 रविवार को पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन जवाहर नवोदय विद्यालय कुल्लू द्वारा किया जा रहा है। उन्होंने  विद्यालय से उत्तीर्ण हो चुके सभी पूर्व विद्यार्थियों से आग्रह  किया है कि उक्त सम्मेलन में उपस्थित हो कर विद्यालय के वर्तमान छात्र / छात्राओं को भविष्य उपयोगी मार्गदर्शन प्रदान करें। उन्होंने  यह भी आशा की है कि आप के सुझाव अध्ययनरत छात्र / छात्राओं को अपने करियर की तैयारी करने अथवा उपयुक्त कैरियर का चुनाव करने में सहायक सिद्ध होंगे । इसके अतिरिक्त विद्यालय भी आप सभी को पुनः विद्यालय में पाकर गौरव व हर्ष का अनुभव करेगा ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now