कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा खराब मौसम के चलते पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद- आशुतोष गर्ग
कहा- पर्यटकों की सुरक्षा के मध्य नजर प्रशासन ने लिया निर्णय

गुलाबा वैरियर से आगे नहीं होगी वाहनों की अनुमति
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के मनाली में विश्व प्रसिद्ध रोहतांग दर्रा खराब मौसम के चलते पर्यटक गतिविधियों के लिए बंद किया है।समुद्रतल से 13050 फ़ीट ऊंचे रोहतांग दर्रा बर्फबारी के चलते पर्यटकों की पहली पसंद रहती है।जहां पर हर दिन हजारों की संख्या में पर्यटक वाहन पहुंचते हैं ऐसे में मौसम विभाग के द्वारा आगामी दिनों के लिए मौसम खराब रहने का पूर्व अनुमान लगाया है जिसके चलते प्रशासन की तरफ से खराब मौसम के चलते पर्यटकों की सुरक्षा के मध्य नजर रोहतांग दर्रा पर्यटन गतिविधियों के लिए बंद कर दिया गया है जिससे गुलाब बैरियर के आगे किसी भी पर्यटक वाहनों को जाने की अनुमति नहीं मिलेगी ऐसे में प्रशासन ने रोहतांग दर्रे को पर्यटन गतिविधियों के लिए नोटिफिकेशन जारी कर बंद कर दिया।
वीओ- उपयुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने कहा कि मनाली एसडीएम, बीआरओ के अधिकारियों और लोकल स्टेकहोल्डर ने जॉइंट इंस्पेक्शन की थी उन्होंने लिखा कि पिछले दो दिनों से रोहतांग दर्रे पर हल्की बर्फबारी हुई है। जिसके चलते तापमान में भारी गिरावट हुई है ऐसे में जगह-जगह पर सड़क मैं ब्लैक आइस जमने बहनों को चलाना मुश्किल होता है उन्होंने कहा कि पर्यटकों और स्थानीय लोगों की सुरक्षा के मध्य नजर गुलाबा से आगे किसी भी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भी ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी को लेकर फोरकास्ट मौसम विभाग ने जारी किया है। उन्होंने कहा कि उसके बाद सिचुएशन को देखते हुए आगे का निर्णय लिया जाएगा फिलहाल प्रशासन ने नोटिफिकेशन जारी कर वाहनों की गतिविधियों को रिस्ट्रिक्त् कर दिया है।



