कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

विकसित भारत संकल्प यात्रा में उमड़ रही जनता की भारी भीड़

विभागीय अधिकारी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का जनता को घर द्वार पर पहुंच रहे लाभ

भुलंग और जरड़ भुठ्ठी  पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनता ने उठाया कई योजनाओं का लाभ
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला में विकसित भारत संकल्प यात्रा में दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में जनता को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है ऐसे में विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से विभिन्न विभागों के अधिकारी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को दे रहे हैं और कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ जनता को घर द्वार पर मिल रहा है जिससे जनता फायदा मिल।रहा है।कुल्लू ब्लॉक के भुंलंग और जरड़ भुठ्ठी पंचायत में विकसित भारत संकल्प यात्रा में जनता ने उत्साह दिखाया।
कृषि विज्ञान केंद्र बजौरा की अधिकारी डॉक्टर पूजा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को घर द्वार पर दी जा रही है उन्होंने कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र के माध्यम से पशुपालन और मधुमक्खी पालन कृषि संबंधी विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के द्वारा मधुमक्खी पाल को पशुपालक को व किसानों बागबानों को विभिन्न योजनाओं का लाभ पहुंचाया जा रहा है।
जरड़ भुट्ठी कलोनी की प्रधान हर्षा ठाकुर ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को मिली उन्होंने कहा कि कृषि विभाग जल शक्ति विभाग स्वास्थ्य विभाग गैस एजेंसी के अधिकारियों के द्वारा केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी जनता को दी गई उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के द्वारा आधार कार्ड और आयुष्मान भारत कार्ड भी बनाए गए उन्होंने कहा कि ग्रामीणों के लिए हेल्थ कैंप का भी लगाया गया था जहां पर लोगों का बीपी और शुगर की जांच भी की गई उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ हमारी पंचायत के सभी ग्रामीणों को मिल रहा है जिससे लोग सैकड़ो योजनाओं का लाभ उठा रहे हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now