कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
पुलिस धमाके की कर रहीं जांच -साक्षी वर्मा
कहा- घायल युवक का क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में चल रहा है ईलाज
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के सटे सुल्तानपुर क्षेत्र में जोरदार धमाका होने से 3,4 मकानों नुक्सान हुआ है।इस घटना में घायल युवक का क्षेत्रीय अस्प्ताल कुल्लू में उपचाराधीन है ऐसे में लोगों में इस रहस्मय धमाकें लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस मामले में तफ्तीश का रही है।
एसपी कुल्लू साक्षी वर्मा ने कहा कि सुबह करीब 8:30 बजे के आसपास धमाके की आवाज सुनाई दी इसके बाद पुलिस टीम को घटनास्थल पर भेजा। पुलिस की टीम घटना जांच कर रही है क्या धमाके के कारण रहे हैं इसकी छानबीन की जा रही है और घायल युवक का क्षेत्रीय स्तर कुल्लू में इलाज चल रहा है
घायल युवक रमेश ठाकुर ने कहा कि सुबह करीब 8:30 किचन में पानी गर्म करने के लिए गैस को चलाने के लिए गैस लाइटर ऑन किया तो अचानक एकदम आग लगी जिसके बाद में कमरे से बाहर निकाल उसके बाद मुझे कुछ भी पता नहीं चला
रमेश ठाकुर ने कहा कि दो दिनों से बीमार होने के कारण बीती रात गैस पर खाना नहीं बनाया ऐसे में रेगुलेटर पहले से ही ऑन था । लेकिन बीमार होने के कारण गैस की समैल नहीं आई।



