कुल्लूक्राइमबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
कल्लू के सुल्तानपुर में धमाके से 2 मकान क्षतिग्रस्त
धमाके से घायल हुआ युवक क्षेत्रीय स्तर कुल्लू में उपचार उपचाराधीन
November 24, 2023
116 2 minutes read
पुलिस कर रही धमाके की जांच फॉरेंसिक टीम को मौके पर बुलाया
धमाके से दो-तीन मकान में पड़ी दरारें टूटे शीशे
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय के साथ लगते सुल्तानपुर क्षेत्र में सुबह सवेरे उस बक्त अफरा तफरी मची जब एक मकान में अचानक जोरदार धमाका हुआ जिससे आसपास के दर्जनों मकान में दीवारों पर दरारें पड़ी और शीशे टूटे ऐसे में जहां पर यह धमाका हुआ वहां पर मकान के दरवाजे खिड़कियां और दीवार पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है और साथ लगते मकान में भी भारी नुकसान हुआ है इस धमाके से कमरे के अंदर रह रहे युवक को गंभीर चोटे लगी है जिसको इलाज के लिए क्षेत्रीय अस्पताल कुल्लू में पहुंचा। धमाका इतना जोरदार था कि आसपास के कई किलोमीटर तक इसकी आवाज सुनी स्थानी लोगों ने पुलिस को सूचना दी पुलिस ने मौके पर पहुंच कर छानबीन शुरू की है एएसपी कुल्लू संजीव चौहान ने मौके का निरीक्षण किया इसके बाद फॉरेंसिक टीम को घटना स्थल पर जांच के लिए बुलाया है।
स्थानीय निवासी आदर्श वर्मा ने कहा कि सुबह 8:30 बजे की बात है जब मैं अपने आंगन में साफ सफाई कर रहा था उसे वक्त अचानक जोरदार धमाका हुआ और खिड़कियों के शीशे टूटे और छत से पत्थर मेरे ऊपर गिर गया जिससे मुझे छोटे आई उन्होंने कहा कि उसके बाद फिर मैं अपने पत्नी को देखने गया तो मकान की निचली मंजिल में दरारें पड़ी और खिड़कियों के शीशे टूटे उन्होंने कहा कि उसके बाद जहां पर धमाका हुआ वहां पर गया तो वहां पर एक लड़का घायल हो गया था उसके बाद उसको आसपास के लोगों ने इकट्ठे होकर इलाज के लिए क्षेत्रीय स्तर कुल्लू पहुंचा उन्होंने कहा कि धमाके से क्षेत्र के कई मकानों में दरारें पड़ गई है और कई मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं उन्होंने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि कई किलोमीटर दूर तक इसकी आवाज लोगों ने सुनी। उन्होंने कहा कि यह धमाका बड़ा जोरदार हुआ है। उन्होंने कहा कि धमाका इतना जोरदार था कि मेरा दम घुट गया पुलिस जांच कर रही है। उन्होंने कहा कि पुलिस गैस लीक होने से धमाके का कारण बता रही है ऐसे में इसकी जनता के साथ जांच होनी चाहिए
स्थानीय निवासी आदित्य गौतम ने कहा कि सुबह करीब 8:30 बजे की बात है जब मैं अपने घर में बालकनी में खड़ा था तो उसे वक्त जोरदार आवाज सुनाई दी और जोरदार धमाके से करीब 1 किलोमीटर के दायरे में लोगों के घरों हिले उन्होंने कहा कि जिस जगह पर धमाका हुआ है उसके साथ लगता 3,4 मकानों के दरवाजे खिड़कियां दीवारें टूट गई है उन्होंने कहा कि इससे हरि नुकसान हुआ है ऐसे में प्रशासन प्रभावितों को उचित मुआवजे दे। और इसकी जांच होनी चाहिए कि यह धमाका किस कारण हुआ है
मकान मालिक देवराज ने कहा कि जिस कमरे में धमाका हुआ है वहां पर एक युवक अपने परिवार के साथ रहता है। और रात को वह अकेला कमरे में था सुबह 8:30 बजे के आसपास अचानक जोरदार धमाका हुआ है जिसके चलते उसको भी चोटे आई है उन्होंने कहा कि पुलिस धमाके की जांच कर रही है उन्होंने कहा कि इस धमाके से उनके दो मकान क्षतिग्रस्त हुए हैं.l



