कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
तंबाकू मुक्त पंचायत और तंबाकू मुक्त स्कूल बनाने के जागरूकता कारूर् शाला-

न्यूज मिशन
सिस्सू
टांडा मेडिकल कॉलेज के कम्युनिटी मेडिसिन के विभागाध्यक्ष डॉ सुनील कुमार रैना के मार्गदर्शन में दिनांक 16 से 18 नवंबर को सेंटर फॉर एडवांसिंग टोबैको कंट्रोल (कैच) , डीआरपीजीएमसी ,टांडा से आए डॉ साक्षी और डॉ ऐश्वर्या ने जिला लाहौल स्पीति में तंबाकू मुक्त समाज के तहत बैठक आयोजित की। बैठक सिस्सु के पंचायत ऑफिस, सीएमओ डॉ रोशन लाल की अध्यक्षता में सीएमओ ऑफिस केलांग, जिला परिषद ऑफिस केलांग, और आईटीआई उदयपुर में हुई। इस दौरान उन्होंने तंबाकू के उत्पादों के साथ तंबाकू के दुष्प्रभावों , कोटपा अधिनियम तथा उपयोगकर्ताओं के बीच तम्बाकू समाप्ति के तरीको पर भी प्रस्तुति दी । साथ ही तंबाकू मुक्त पंचायत और तंबाकू मुक्त स्कूल बनाने के दिशा निर्देशों के बारे में भी बताया



