कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
दशहरा उत्सव की अस्थाई जुता मार्किट में व्यापार ना होने से व्यापारी मायूस
ट्रांसपोर्टेशन और प्लॉट महंगे होने से व्यापारियों का खर्चा भी नहीं हो रहा पूरा

दशहरा उत्सव में करोड़ो रुपए का होता है जूता का कारोबार
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में दशहरा उत्सव के लिए लगी जूता मार्केट में कारोबार न होने से व्यापारियों में मायूसी छाई है ऐसे में व्यापारियों की माने तो इस बार खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है व्यापारियों का कहना है कि इस बार एक तरफ जहां प्लाट महंगे दाम पर मिले हैं वहीं दूसरी तरफ ट्रांसपोर्टेशन भी महंगा हो गया है जिसके चलते दशहरा उत्सव में जुटा कारोबार पिट गया है उन्होंने कहा कि लोग खरीदारी में रुचि नहीं दिखा पा रहे हैं जिसके चलते व्यापारियों को इस वर्ष दशहरा उत्सव से मायूसी हाथ लगी है ।
दिल्ली के जूता व्यापारी राधेश्याम ने कहा कि दशहरा उत्सव में पिछले 2022 वर्षों से जूता बेचने के लिए आ रहे हैं उन्होंने कहा कि ₹2 की पर्ची करती थी तब से लेकर जूता बचने के लिए यहां पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि जो प्लॉट पिछले साल 52 हजार रुपए का था वह 116000 में मिला है ऐसे में इस बार दशहरा उत्सव में व्यापार में नुकसान हो रहा है उन्होंने कहा कि 40-50000 खर्चा और अब ₹200000 का लाख रुपये का तो खर्चा पूरा करना है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में करोड़ों रुपए के जूता का कारोबार होता था लेकिन अब जिस तरह से खर्च बढ़ गए हैं उसे खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है उन्होंने कहा कि ऐसे में आने वाला समय में इस दशहरे में आने से पहले सोचना पड़ेगा उन्होंने कहा कि सभी व्यापारियों का इस बार नुकसान ही हुआ है ऐसे में व्यापार पिट गया है।
दिल्ली के जूता व्यापारी दिनेश ने कहा कि वह दशहरा उत्सव में पहली बार जूते का कारोबार करने के लिए पहुंचे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में जो जगह उन्होंने 112000 में किराए पर ली है वह पिछले वर्ष 52000 में बिकी थी ऐसे में इस वर्ष लोग जूता खरीदने में ज्यादा रुचि नहीं दिख रहे हैं उन्होंने कहा कि पब्लिक के पास पैसा नहीं है या कुछ और लेकिन ज्यादा व्यापार में फायदा नहीं मिल रहा है उन्होंने कहा कि यहां पर प्लाट भी बहुत महंगे मिले हैं जिससे इस बार व्यापारियों का खर्चा भी पूरा नहीं हो पा रहा है। उन्होंने कहा कि हजारों रुपए ट्रांसपोर्ट पर खर्च किए गए हैं ऐसे में कारोबार में नुकसान होने से अगली बार इस दशहरा उत्सव में कारोबार के लिए नहीं आएंगे



