पंजाबी सिंगर सिमर कौर के नाम रही दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या
सिमर कौर ने जिन्हें मेरा दिल लुटेया पर झूमें दर्शक
वियतनाम और तमिलनाडू के कलाकारों ने बांधा समा
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में स्टार कलाकार ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन की। दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में मुख्य अतिथि के रूप में हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने शिरकत की। मुख्यअतिथि का कुल्लू परंपरा अनुसार स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ दशहरा समिति के अध्यक्ष एवं सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे। लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र के मंच पर वियतनाम के कलाकारों ने विदेशाी संस्कृति की झलमक प्रस्तुत की और तमिलनाडू के कलाकारो ने खूबसूरत प्रस्तुति पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। स्टार कलाकार सिमर कौर ने पंजाबी गानों से जहां युवा व युवतियों को झूमने पर मजबूर किया तो वहीं गायिका ने हिंदी गाने गाकर दर्शक दीर्घा में बैठे युवा युवतियों से खूब तालियां बटौरी। इसके बाद दर्शकों को रिझाने के लिए कलाकारों ने एक से एक बढ़कर गीत पेश किए। स्टार कलाकार सिमर कौर ने जुगणी जी गीत से शुरुआत की। इसके बाद सिमर कौर ने दिल चोरी साडा हो गया,…मेरा लांग गवाचा, .. कजरा मुहब्बत वाला, ..गुड़ नाल इश्क मीठा, …जिन्हें मेरा दिल लुटेया तथा कुल्वी गीत पाणीरा लोटा भाई राम, और चंम्वा कितना दूर दूर आदि गीत गा कर दर्शको को झूमने पर मजबूर किया। दूसरी सांस्कृतिक संध्या में कुल्लवी परिधानों में सज धज कर कुल्लवी नाटी पेश की जिसे दर्शकों ने खूब पसंद किया। जबकि सिरमौर के कलाकार सुनिल कुमार, संजय कुल्लू, लेख राज शिमला, अक्षय, अन्नय शर्मा, भूपेंद्र ठाकुर भुट्टी कालोनी, तारा शर्मा ने गीत पेश किया। इसके बाद रेखा ठाकुर ने डांस प्रस्तुत किया। जबकि लेह लद्दाख के कलाकारों ने फोक नृत्य पेश किया। इसके बाद दिनेश गौतम ने नृत्य पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। दशहरा उत्सव की दूसरी सांस्कृतिक संध्या में अमेरिका के कलाकारों ने लाल चंद्र प्रार्थी कलाकेंद्र में कार्यक्रम पेश कर अपने देश की संस्कृति का परिचय दिया। इसके अलावा तमिलनाडु के कलाकारों ने भी कार्यक्रम पेश कर दर्शकों को रिझाने का प्रयास किया।



