कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

अंतर्राष्ट्रीय दशहरा उत्सव में 14 देशो के कलाकारों ने दिखाई विदेशाी संस्कृति झलक

देशभर के विभिन्न राज्यों और हिमाचल के कलाकारों ने प्रस्तुत की हिमाचली लोक संस्कृति की बेशभूषा

न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिला में  अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दूसरे दिन  सांस्कृतिक परेड  में 14 देशों के विदेशी कलाकारों ने विश्व की लोक संस्कृति का खूबसूरत  प्रदर्शन किया।  रूस, रोमानिया, कजाकिस्तान, क्रोएशिया, वियतनाम, ताइवान, थाईलैंड, पनामा, ईरान, मालदीव, मलेशिया, केन्या, घाना और इथोपिया की संस्कृति की झलक प्रस्तुत की।  कल्चर परेड में देशभर के विभिन्न् राज्यों और हिमाचल प्रदेश के विभिन्न जिला के कलाकारों ने पहाड़ी सांस्कृतिक वेशभूषा में शानदार प्रस्तुतियां दीं। दशहरा उत्सव में हजारों दर्शकों ने देश विदेश की लोक संस्कृति देखकर कलाकारों का उत्साह  वर्धन किया।इससे पूर्व हिमाचल प्रदेश के उप मुखयमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कल्चरल परेड का शुभारंभ किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now