कुल्लूजिला में किसान सभा 10 हजार नए सदस्य बनाएगी-गोविन्द भण्डारी
कहा-25 से 27 नवम्वर 2023 को मजदूर और किसान संयुक्त रूप से किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदेश सचिवालय को घेरेंगे
न्यूज मिशन
कुल्लू
किसान सभा जिला कमेटी कुल्लू की बैठक जिला कार्यालय कुल्लू में जिला अध्यक्ष गोविन्द भण्डारी की अध्यक्षता में हुई। बैठक
में निर्णय लिया गया कि जिला कुल्लू के अन्दर किसान सभा 10 हजार नए सदस्य बनाएगी। औ 3 से 5 नवम्वर 2023 को मण्डी में किसानों के मुद्दों को लेकर हो रहे सेमिनार में 20 सदस्य भाग लेंगें। 25 से 27 नवम्वर 2023 को मजदूर और किसान संयुक्त रूप से
किसानों और मजदूरों की मांगों को लेकर प्रदेश सचिवालय को घेरेंगे जिसमें जिला कुल्लू से भी सैंकडों किसान भाग लेंगे। और 6 नवम्वर से 24 नवम्वर त पूरे जिला में किसानों और मजदूरों की मांगों केा लेकर अभियान किया जाएगा।
बैठक में हिमाचल किसान सभा के राज्य महासचिव होतम सिंह सौंखला भी उपस्थित रह जिन्होंने कहा कि पूरे प्रदेश के अन्दर आज किसान केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ आन्दोलन कर रहे हैं। संयुक्त किसान आन्दोलन के समय किए गए
वायदों को केन्द्र सरकार अभी भी पूरा नहीं कर रही है जिसमें स्वामीनाथन आयोग की सिफारिशें को लागू करना, फसलों का न्यूनतम समर्थन मूल्य घो-िुनवजयात करना, आन्दोलन के दौरान किसानों पर जो मुकदमें बने हैं उन्हें अभी वापिस नहीं लिया गया है जिसके चलते किसान पूरे प्रदेश में 25 से 27 नवम्वर तक प्रदेश की राजधानियों पर महापडाव कर रहें हैं। बैठक में जिला सचिव नारायण चौहान, प्रताप ठाकुर, देव राज नेगी, गीता राम, राम लाल, गम्भीर सिंह, तारा चन्द, खेम चन्द, संजय आदि उपस्थित रहे।



