कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
दशहरा उत्सव समिति ने 332 देवी देवताओं को भेजा दशहरा उत्सव का निमंत्रण-आशुतोष गर्ग
कहा-दशहरा उत्सव में शामिल होने के लिए 12 विदेशी सांस्कृतिक दलों ने की कंफर्मेशन
लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र और प्रदर्शनी मैदान में 7 दिनों तक रंगवीरेगे सांस्कृतिक वेशभूषा में विभिन्न देशों की सांस्कृतिक विरासत
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के लिए दशहरा उत्सव समिति जिला प्रशासन के द्वारा तैयारी की जा रही है ऐसे में स्पर्श दशहरा उत्सव समिति के द्वारा 332 देवी देवताओं को दशहरा उत्सव देव महाकुंभ के लिए निमंत्रण भेजा है। ऐतिहासिक धौलपुर मैदान में 7 दिनों तक सैकड़ो देवी देवताओं का देव महाकुंभ में भव्य देव मिलन व देश-विदेश की रंग बिरंगी सांस्कृतिक विरासत देखने को मिलेगी। ऐतिहासिक लालचंद प्रार्थी कला केंद्र और प्रदर्शनी मैदान में देश-विदेश के सैकड़ो कलाकार लोक संस्कृति की झलक प्रस्तुत करेंगे।दशहरा उत्सव की सांस्कृतिक कार्यक्रमों में वॉलीवुड, पंजाबी,पहाड़ी गायक कलाकारों के साथ देश के विभिन्न राज्यों के लोक संस्कृति देखने को मिलेगी।
उपायुक्त एवं दशहरा उत्सव समिति के उपाध्यक्ष आशुतोष गर्ग ने कहा कि दशहरा उत्सव के लिए इस वर्ष 332 देवी देवताओं को निमंत्रण भेजे गए हैं उन्होंने कहा कि जिला देवी देवता का आधार संघ के पास सभी देवी देवता रजिस्टर्ड है और देवी देवताओं के अस्थाई क्षेत्र में विभिन्न प्रकार के प्रबंध किए ज उन्होंने कहा कि हर साल दशहरा उत्सव में देवी देवताओं के स्थाई शिवरों में बिजली पानी सहित अन्य सुविधाएं प्रदान की जाती है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में संस्कृत गतिविधियों में भाग लेने के लिए 12 विदेशी सांस्कृतिक दलों ने कंफर्मेशन दी। बोलने का की दशहरा उत्सव समिति के द्वारा विदेशी कलाकारों के रहने खाने-पीने बा आने जाने की व्यवस्थाएं की जा रही है। उन्होंने कहा कि दशहरा उत्सव में इस वर्ष लालचंद प्रार्थी कला केंद्र के साथ-साथ प्रदर्शनी मैदान में भी सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।उन्होंने कहां की विदेशी कलाकार 25 अक्तूबर को दशहरा परेड में भाग लेंगे और 7 दिनों तक विदेशी कलाकार रंगवीरेगी वेशभूषा।के विदेशी संस्कृति की झलक2 प्रस्तुत कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।