कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
रामस्वरूप बने हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक चालक व लघु कर्मशाला महासंघ के मुख्य सलाहकार।
प्रदेश के पहले उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के साथ है कार्यरत
इससे पूर्व प्रदेश के मुख्यमंत्री व मंत्रियों के साथ कर चुके हैं कार्य।
नई जिम्मेदारी के लिए संघ का किया आभार व्यक्त।
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश सचिवालय पर्यवेक्षक/चालक व लघु कर्मशाला कर्मचारी संघ की बैठक प्रधान अमर सिंह वर्मा की अध्यक्षता में सम्पन हुई।इस बैठक में संघ के सभी रिक्त पदों को भरा गया। बैठक में राम स्वरूप को मुख्य सलाहकार,सोम कृष्ण उपप्रधान, हेमंत शर्मा, सहज राम,शोभा राम सलाहकार,और मोहम्मद सलीम (नारू) को मुख्य लेखा परिक्षक बनाया गया। इस अवसर पर मुख्य सलाहकार रामस्वरूप ने इस जिम्मेदारी के लिए संघ का आभार व्यक्त करते कहा।उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संघ में अनेक महत्वपूर्ण पदों में कार्य करने का अवसर मिला है। उन्होंने कहा कि संघ की समस्याओं व मांगों को सरकार के समक्ष प्रमुखता से उठाते रहेंगे।
आपको बता दें कि रामस्वरूप कुल्लू जिला के भुंतर से संबंध रखते हैं। वह बीते 30 वर्षों से राज्य सचिवालय शिमला में चालक (पर्यवेक्षक)के रूप में कार्यरत है। बता दें कि रामस्वरूप इससे पहले पूर्व मुख्यमंत्री,मंत्रियों व मुख्य संसदीय सचिवों के साथ महत्वपूर्ण जिम्मेदारियों का निर्वहन किया हैI