कुल्लूमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

दशहरा उत्सव में परफोर्मस के लिए 2 दिनों में डेढ सौ से  अधिक युवा कलकारों  ने दिए ऑडिशन-सुरत ठाकुर

कहा-लोक संस्कृति के संंरक्षण के लिए लोक गीत कलाकार वेशभूषा  को करें प्रदर्शित

13 और 14 अक्तूबर को हिमाचल के  सभी जिला के कलाकार ऑडिशन में ले सकते भाग
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतर्राष्ष्ट्रीय दशहरा उत्सव समिति के द्वारा दशहरा उत्सव में लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के लिए कलाकारों का ऑडिशन के माध्यम से चयन किया जा रहा है।संगीत के गुरू चयन कमेटी सदस्य सुरत ठाकुर की अध्यक्षता में कलाकारों का चयन किया जा रहा है। देवसदन के सभागार में 2 दिनों में  जिलाभर से  सौ से अधिक स्थानीय कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लेकर प्रतीभा का प्रदर्शन् किया।चयन कमेटी के द्वारा चयनित कलाकारों को लाल चंद प्रार्थी के मंच पर परफोमर्स कर दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
चयन कमेटी के सदस्य सुरत ठाकुर ने कहाकि दशहरा उत्सव समिति के द्वारा लाल चंद प्रार्थी कलाकेंंद्र  सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए कलाकारों के ऑडिशन चल  रहे है उन्होंने कहाकि कुल्लू जिला  के कलाकारों के लिए ऑडिशन के लिए 3 दिन निर्धारित किए है।10 अक्तूबर से लेकी 12 अक्तबूर तक और अन्य जिला के कलाकारों के लिए 13,14 अक्तूबर निर्धारित किए है।उन्होंन कहाकि कुल्लू जिलाभर से 2  दिनों में डेढ सौ युवा लोकल कलाकारों ने ऑडिशन में भाग लिया है।उन्होंने कहाकि दशहरा उत्सव समिति ने निर्णय लिया है कि अच्छे कलाकारों को लाल चंद प्रार्थी कलाकेंद्र में मंच मिले और दशकों का खूब मनोरंजन हो सके।उन्होंने कहाकि हिमाचल के पहाड़ी युवा कलाकार दशहरा उत्सव में अपनी लोक गीत व प्राचीन वेशभूषा प्रदर्शित करें ताकि लोक संस्कृति का संरक्षण संर्बधन हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now