हेनरिक जिमर्मन की पहल पर पहली बार 24 मार्च, 1925 को विश्व पशु दिवस मनाया गया था-राजेन्द्र पाॅल
पशु पालन विभाग ने मनाया वर्ल्ड एनिमल डे
न्यूज मिशन
कुल्लू
जिला कुल्लू के मुख्यालय जिला परिषद भवन के हाल में वर्ल्ड एनिमल डे मनाया गया। इस अवसर पर विभाग के अधिकारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया और बर्ड एनिमल डे के उपलक्ष पर विभिन्न गतिविधियों पर चर्चा की गई।बताया गया कि जर्मनी के बर्लिन में सिनोलॉजिस्ट हेनरिक जिमर्मन की पहल पर पहली बार 24 मार्च, 1925 को विश्व पशु दिवस मनाया गया था, जिसका उद्देश्य पशु कल्याण के बारे में जागरुकता फैलाना था। इस अवसर पर 5,000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इसके बाद 1929 में 4 अक्टूबर का दिन विश्व पशु कल्याण दिवस मनाने के लिए चुना गया।इस अवसर पर सहायक निदेशक संजीव व रणजीत सिंह,बरिष्ट पशुचिक्तिसा आशा ठाकुर व डाॅ शकुतला सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।
पशु पालक विभाग उपनिदेशक डॉक्टर राजेन्द्र पाॅल ने बताया कि जिला परिषद के हाल में वर्ल्ड एनिमल डे मनाया गया। उन्होंने कहा कि इस दौरान विभागीय गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज इकट्ठा होने व मिलने का अवसर प्राप्त हुआ था। जिसमें विभागीय गतिविधियों पर भी चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि आज का मुख्य उद्देश्य विश्व पशु कल्याण दिवस मनाने का था। यह हर वर्ष 4 अक्टूबर को मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार 4 अक्टूबर 1925 को हेनरिक जिमर्मन हुए हैं इन्होनें पहली बार एनिमल वेलफेयर को लेकर एक पत्रिका लिखते थे। जिसका नाम था मैंन एंड डॉग वह इसके एडिटर भी थे और लेखक भी थे। इनके दिमाग में पहली बार आया था कि एनिमल प्रोटेक्शन को लेकर इस प्रकार का दिन जो मानना चाहिए। जिसके लिए पहली बार 4 अक्तूबर 1925 का दिन विश्व पशु कल्याण दिवस मनाने के लिए चुना गया। जर्मनी के बर्लिन में सिनोलॉजिस्ट में आयोजित किया गया था जिसमें 5000 से अधिक लोग शामिल हुए थे। इस दौरान विभागीय विभिन्न गतिविधियों के उपलक्ष पर भी चर्चा की गई उन्होंने कहा कि दिन प्रतिदिन कर्मचारी व अधिकारियों को जो समस्या आती है उन पर भी पूर्ण रूप से विस्तार से चर्चा की गई, इस बैठक में अधिकारी बा कर्मचारियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।



