कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
युवा संसद में विधानसभा और लोकसभा की कार्यप्रणाली में छात्र विभिन्न मुद्दों पर पक्ष विपक्ष की भूमिका निभा-धीरज सागर
कहा-युवा संसद में छात्र छात्राएं निभा रही विधानसभा और लोकसभा सत्र में राजनीतिज्ञों की भूमिका
युवा संसद में छात्र छात्राओं ने हिमाचल को राष्ट्रीय आपदा घोषित करने के लिए की चर्चा
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय श्री शाहिद बालकृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल में 2 दिवसीय युवा संसद खंड स्तरीय प्रतियोगिता शुरू हुई जिसमें 13 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भाग ले रही है 2 दिनों तक चलने वाले इस युवा संसद में विधानसभा और लोकसभा की कार्यप्रणाली में छात्र विभिन्न मुद्दों पर पक्ष विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं ऐसे में देश के विभिन्न ज्वलनशील मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। संसदीय मंत्रालय के द्वारा स्कूल कॉलेज स्तर पर युवा सांसद का आयोजन कर छात्रों को विधानसभा और लोकसभा सहित राज्यसभा की कार्यप्रणाली के बारे में संपूर्ण जानकारी दी जा रही है।
कार्यक्रम प्रभारी धीरज सागर ने कहा कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी युवा संसद का खंड स्तर पर आयोजन किया जा रहा है। जिसमें 13 स्कूलों के छात्र प्रतिभागी भाग ले रहे हैं उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार के संसदीय मंत्रालय के द्वारा लोकतंत्र को सुदृढ़ करने के लिए युवाओं को विधानसभा और लोकसभा सांसद की कार्यवाही के बारे में जानकारी जी शेयर की जा रही है उन्होंने कहा कि श्री शहीद बाल कृष्ण सीनियर सेकेंडरी स्कूल ढालपुर में युवा संसद में छात्र विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर रहे है। उन्होंने कहा कि दो दिनों तक युवा संसद में छात्र-छात्राएं विभिन्न मुद्दों पर पक्ष विपक्ष की भूमिका निभाएंगे और विधानसभा और लोकसभा की कार्यप्रणाली में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि खंड स्थल पर विजेता टीम जिला स्तर पर प्रतिनिधित्व करेंगे और जिला स्तर के बाद राजस्थान की प्रतियोगिता भाग लेंगे।
प्रतिभागी छात्र अनीशा ने कहा कि युवा संसद में आर्थिक संकट, कृषि उत्पादन और देश रक्षा सहित पर्यावरण संरक्षण जैसे मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष में चर्चा हुई। उन्होंने कहा कि युवा संसद में छात्रों ने हिमाचल प्रदेश में हुई आपदा पर भी चर्चा की और केंद्र सरकार से राष्ट्रीय आपदा घोषित करने मांग की गई।



