कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

नेपाल के जनकपुर धाम में हिमाचल प्रदेश के 4 साहित्यकार सम्मानित

न्यूज मिशन

कुल्लू

नेपाल देश के मधेषपुर के माता सीता की जन्म भूमि जनकपुर धाम के राजदरबार होटल में साहित्यिक षिविर का आयोजन आयोजित किया गया। पूर्वाेत्तर हिंदी अकादमी सिलांग, मेघालय एवं कहानी लेखन महाविद्यालय अंबाला छावनी के तत्वबधान में संस्थापक डॉ. माहराज कृष्ण जैन की स्मृति में प्रेम एवं सद्भावना विषय पर आधारित 22 से 24 सितंबर तक तीन दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय लेखक मिलन शिवर एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। शिविर में भारत के लगभग 24 राज्यों के 85 कवि और लेखक शामिल हुए हैं, जबकि नेपाल के कोशी और मधेष क्षेत्र के लेखक व साहित्यकार शामिल हुए हैं। इस साहित्यिक षिविर में हिमाचल प्रदेष के चार साहित्यकारोें ने भाग लेकर प्रदेष की सस्कृतिक से अवगत करवाया। षिविर में सात साहित्यिक संस्थाओं ने साहित्य के ़क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया। नेपाल में आयोजित इस समारोह में हिमाचल प्रदेश से चार साहित्यकार कुल्लू से सुरत राम ठाकुर, जिला मण्डी के जोगिन्द्रग नगर से प्रताप सिंह अरनोट, विलासपुर से रत्न चंद निर्झर तथा नालागढ से रणजोध सिंह ने भाग लिया। साहित्य एवं हिन्दी क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य के लिए हर साल राष्ट्रीय लेखन शिविर में दिया जाने वाला डॉ. माहराज कृष्ण जैन स्मृति सम्मान से हिमाचल प्रदेश से भाग ले रहे इन चारों साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। इन साहित्यकारों को नेपाल के पोखरा में गुप्तेष्वर धाम की धार्मिक संस्था द्वारा आयोजित विष्व पर्यटक दिवस पर भी सम्मानित किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now