कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
केंद्र सरकार की उड़ान योजना फेल लोगों को किया जा रहा सिर्फ गुमराह-सुंदर सिंह ठाकुर
कहा-केंद्र सरकार को उड़ान योजना में चंडीगढ़ को जोड़ना चाहिए था
भुंतर-अमृतसर के लिए पूरे सप्ताह मिले हवाई उड़ान की सुविधा
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए उड़ान योजना के तहत हवाई उड़ान शुरू करने पर सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर ने केंद्र सरकार को घेरा उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उड़ान योजना के तहत चंडीगढ़ दिल्ली को जोड़ना चाहिए था जिससे चंडीगढ़ पीजीआई ईलाज करवाने बाले लोगों को सस्ती हवाई यात्रा की सविधा मिलती । भुंतर से अमृतसर के लिए उड़ान योजना के तहत हवाई यात्रा की सुविधा प्रदान की है अच्छी बात है लेकिन भुंतर से चंडीगढ़ दिल्ली के लिए लोगों को 18 से 20 हजार रुपए कराया खर्च करना पड़ रहा है उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को उड़ान योजना के तहत चंडीगढ़ और दिल्ली को जोड़ना चाहिए था उन्होंने कहा कि कुल्लू मनाली के लिए चंडीगढ़ दिल्ली से 18 से 20 हजार किराया खर्च करना पड़ रहा है ऐसे में लोगों को हवाई उड़ान की महंगी यात्रा करनी पड़ रही है उन्होंने कहा कि भुंतर से चंडीगढ़ के लिए उड़ान योजना के तहत मरीज को भी सुविधा मिल जाती और ऐसे में सप्ताह में 3 दिन उड़ान न होकर पूरे सप्ताह अमृतसर के लिए चंडीगढ़ के लिए और दिल्ली के लिए उड़ने होनी चाहिए जिससे कुल्लू मनाली के पर्यटन कारोबार को किसी आपदा में राहत मिल सके उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ के लिए उड़ान योजना के तहत हवाई सेवा की सुुविधा मिलने से हिमाचल प्रदेश के लोगों को पीजीई में उपचार के लिए जाने के लिए सुविधा मिलती जिससे लोगों को उड़ान योजना का फायदा मिलता।उन्होंने कहाकि सरकार का इंजन विपरित दिशा में चल रहा है ऐसे में उतराखंड के लिए हवाई सेवा शुरू करने की योजना है ऐसे में भारी भरकम हवाई किराया होने के कारण लोगों को उड़ान योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है। केंद्र सरकार की हवाई योजना फेल हो रही है। सरकार लोगों को उड़ान योजना में गुमराह करने की कोशिश कर रही है।



