अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता में शहीद श्री बालकृष्ण सीनियर सैंकडरी बॉयज स्कूज बना ऑल ओवर विजेता
छात्रा बर्ग में जीभी स्कूल ने सुल्तानपुर को बास्केटबॉल मात देकर झटका पहला स्थान
राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता सोलन में 12 से 15 अक्टूबर तक विजेता छात्र खिलाड़ी लेंगे भाग
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय ढालपुर मैदान में 4 दिवसीय जिला स्तरीय अंडर 14 वर्ग की एथलेटिक्स और मेजर गेम प्रतियोगिता संपन्न हुई ।इस प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के लगभग 300 छात्र छात्राओं ने भाग लिया। जिसमें चार दिनों तक चलने वाली प्रतियोगिता में जिला स्तरीय प्रतियोगिता में विभिन्न प्रकार के प्रतियोगिताएं आयोजित करवाई गई। वही मेजर गेम में छात्र वर्ग की हैंडबॉल में बॉयज स्कूल ढालपुर ने पहला स्थान जबकि लगघाटी के भुटटी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। तो वही बास्केटबॉल में भी बॉयज स्कूल में पहला स्थान और भुटटी स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं फुटबॉल में बॉयज स्कूल ने पहला स्थान और माहौल स्कूल ने दूसरा स्थान हासिल किया। जबकि छात्र वर्ग की प्रतियोगिता में हैंडबॉल में सुलतानपुर स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान और पीपल आगे की छात्राओं ने दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं बास्केटबॉल प्रतियोगिता में जीभी स्कूल ने सुल्तानपुर की छात्रों को मात देकर पहला स्थान हासिल किया।
खेल प्रभारी किशोरी लाल कटोच ने बताया कि जिला स्तरीय अंडर 14 खेलकूद प्रतियोगिता दो फेस में आयोजित करवाई गई। जिसमें पहले फेस एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता आयोजित हुई। उन्होंने बताया कि दूसरे फेस में मेजर गेम का आयोजन करवाया गया। जिसका आज समापन हुआ। उन्होंने कहा कि एथलेटिक्स मीट प्रतियोगिता में लॉन्ग जंप, हाई जंप, लंबी दौड़ डिस्कस थ्रो आदि की प्रतियोगिता हुई और कल और आज मेजर गेम आयोजित करवाई गई। जिसमें तीन इवेंट्स करवाए गए फुटबॉल, बास्केटबॉल और हैंडबॉल करवाई गई। फुटबॉल सिर्फ बॉयज बर्ग में ही करवाई गई, उन्होंने कहा कि यह प्रतियोगिता नेशनल शेड्यूल के आधार पर आयोजित होती है। उन्होंने कहा कि जिन छात्र-छात्राओं की सिलेक्शन हुई है वह 1 तारीख 3 तारिक ते से कोचिंग कैंप आयोजित होगा, और 4 तारीख को छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता उन्ना में आयोजित होगी, और उन्होंने कहा कि सोलन में 12 से 15 अक्टूबर को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में भी छात्र भाग लेंगे।



