कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

कुल्लू मनाली भुंतर एयरपोर्ट से अमृतसर के लिए एलाइंस एअर की हवाई सेवा शुरू यात्रियों में खुशी की लहर

साढ़े 3 हजार रूपये में अमृतसर से कुल्लू का हवाई टिकट पर्यटन कारोबार को लगेंगे पंख

सप्ताह में सोमवार,बुधवार शुक्रवार को 3 दिन यात्रियों को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा  
दिल्ली चंडीगढ़ के बाद अमृतसर के लिए हवाई उड़ाने शुरू होने से देश-विदेश से आने वाले यात्रियों को मिलेगी हवाई यात्रा की सुविधा
न्यूज मिशन
कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के कुल्लू मनाली भुंतर हवाई अड्डे पर अब कुल्लू अमृतसर के एलाइंस एअर की हवाई सेवा शुरू होने से यात्रियों में खुशी की लहर है । सप्ताह में सोमवार बुधवार शुक्रवार को 3 दिन कुल्लू अमृतसर के बीच यात्रियों को हवाई सेवा की सुविधा मिलेगी।कुल्लू से अमृतसर के लिए पहली हवाई उड़ान में 28 यात्रियों ने यात्रा की जबकि अमृतसर से कुल्लू के लिए  16 यात्रियों ने यात्रा की।
 ऐसे में कुल्लू अमृतसर के बीच हवाई सेवा शुरू होने से कुल्लू मनाली के पर्यटन कारोबार को पंख लगेंगे।जिससे पर्यटन कारोबारी को इसका फायदा मिलेगा।देश विदेश से आने बाले पर्यटकों को हवाई सेवा
 पंजाब मुकेरिया से कुल्लू पहुंचे अजीत नारंग ने कहा कि अमृतसर और कल्लू के बीच  एलाइंस एअर हवाई उड़ान शुरू हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार की ही बहुत अच्छी पहल है जिससे कुल्लू मनाली के पेट में कारोबारी को इसका फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि अमृतसर एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है और कुल्लू मनाली भी एक टूरिस्ट डेस्टिनेशन है ऐसे में कल्लू अमृतसर के बीच हवाई सेवा से पर्यटन कारोबार को फायदा मिलेगा। अमृतसर से कुल्लू के बीच 45 मिनट की यह फ्लाइट है जिसमें किराया भी काफी सस्ता है और दो लोगों के आने-जाने की टिकट 12700 में ली है उन्होंने कहा कि सरकार इसको रेगुलर चलाएं ताकि स्थानीय लोगों के साथ-साथ देश विदेश से आने वाले पाटो को भी इसका फायदा मिल सके ।पंजाब से भुंतर पहुंचे अनमोल ने कहा कि अमृतसर से भुंतर के लिए 45 मिनट की हवाई सेवा है और इस हवाई सेवा शुरू होने से यहां आने वाले पेट को को सुविधा मिलेगी और जिस पर्यटन कारोबार को भी फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से कुल्लू मनाली पहुंचने के लिए समय लगता है ऐसे में हवाई सेवा शुरू होने से देश-विदेश के टूरिस्ट को फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि अमृतसर और कुल्लू मनाली फेमस टूरिस्ट डेस्टिनेशन है जिससे यहां आने जाने वाले लोगों को इसका फायदा मिलेगा और किराए भी सस्ता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now