कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
प्रदेश सरकार जिला परिषद कैडर कर्मचारियों की कर रही अनदेखी- राज कुमार
कहा-25 वर्षो से पंचायतों में दे रहे सेवाएं नहीं मिल 6 वेेतनआयोेग का वितीय लाभ
पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में सरकार करें विलय
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे प्रदेश में जिला परिषद कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ फिर मोर्चा खोला है किसी कड़ी में कुल्लू जिला मुख्यालय में भी खंड विकास कार्यालय के बाहर जिला परिषद कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू की है जिसकी अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजकुमार की अध्यक्षता में सभी जिला परिषद कैडर के कर्मचारी कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे हैं ऐसे में कर्मचारियों की प्रदेश सरकार से लंबे समय से प्रमुख मांग पंचायती राज या ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाए जिसको लेकर खंड स्तर से लेकर राज्य स्तर तक जिला परिषद कद के कर्मचारी कलम छोड़ो अनिश्चितकालीन हड़ताल पर सरकार से मांगे मनवाने के लिए संघर्षरत है।
विकासखंड कुल्लू जिला परिषद कैडर कर्मचारी एवं अधिकारी कर्मचारी महासंघ के ब्लॉक अध्यक्ष राज कुमार ने कहां की राज्य कार्यकारिणी के दिशा संदेश पर कुल्लू जिला विकासखंड कुल्लू में भी अनिश्चितकालीन हड़ताल की जा रही है उन्होंने कहा कि जिला परिषद के कर्मचारी पिछले 25 वर्षों से पंचायत में सेवाएं दे रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में लंबे समय से सरकार से एक ही मांग की जा रही है पंचायती राज विभाग या ग्रामीण विकास विभाग में विलय किया जाए उन्होंने कहा कि जिला परिषद कर्मचारियों को सरकार के छठे वेतन आयोग का भी लाभ नहीं मिल रहा है और कर्मचारियों को ऑप्स से भी वंचित किया गया है उन्होंने कहा कि सरकार जल्द जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को किसी भी विभाग में विलय करें ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके और सरकार के द्वारा दी जा रही वित्तीय सुविधाओं का भी लाभ मिल सके।
विकासखंड कुल्लू में कार्यरत पंचायत सचिव पुष्पा ने कहा कि बुरे प्रदेश में जिला परिषद कैडर के कर्मचारी अधिकारी अपनी मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन कलम छोड़ो हड़ताल पर बैठे हैंउन्होंने कहा कि पिछले 24, 25 वर्षों से जिला परिषद कैडर के कर्मचारी दिनरात सेवाएं दे रहे है और सरकार कर्मचारियों की अनदेखी कर रही है उन्होंने कहा कि सरकार से हमारी एक ही मांग है कि जिला परिषद कैडर के कर्मचारियों को पंचायती राज विभाग या ग्रामीण विकास विभाग में विलय करें ताकि कर्मचारियों का भविष्य सुरक्षित हो सके अन्यथा आने वाले समय में कर्मचारी बड़ा आंदोलन सरकार के खिलाफ करेंगे
गौर रहे कि प्रदेशभर में करीब 5 हजार जिला परिषद कैडर के कर्मचारी हजारों पंचायतों े में अपनी सेवाए देते है ऐसे में अनिश्चितकालीन हड़़ताल के ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ेेगा। ऐसे में सरकार को जल्द जिला परिषद कर्मचारियों की मांगों पर गौर करना चाहिए जिससे भबिष्य में ग्रामीण क्षेत्रों में विकास कार्य प्रभावित न हो और जनता को परेशानियों का सामना न करना पड़े ।



