खेलबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
अंतरराष्ट्रीय दशहरा उत्सव खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं-पंकज परमार
कहा- हर विधानसभा से 4 टीमें में कबड्डी और 4 वॉलीबॉल की टीमें लेगी भाग
राज्य स्तरीय बॉक्सिंग प्रतियोगिता में प्रदेश भर के बॉक्सर दिखाएंगे दम
महिला सशक्तिकरण के लिए महिला खिलाड़ियों को कबड्डी वालीबाल बॉक्सिंग रस्साकसी में दिया जाए का मंच
नार्थ जोन स्तर में बालीवॉल, राज्य स्तर पर बॉक्सिंग और जिला स्तर पर कबड्डी और बैडमिंटन
न्यूज मिशन
कुल्लू
अंतरराष्ट्रीय कुल्लू दशहरा उत्सव के दौरान तीन स्तर पर खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। जिला परिषद कुल्लू के अध्यक्ष एवं दशहरा उत्सव खेल समिति के अध्यक्ष पंकज परमार ने बताया कि इस बार नार्थ जोन स्तर पर बालीवॉल प्रतियोगिता होगी जिसमें 6 से अधिक टीमें भाग लेंगी। जिसमें आईटीबीपी, पुलिस सहित अन्य टीमें शामिल होंगी। जबकि इसके अलावा राज्य स्तर पर बॉक्सिंग चैंपियन शिप का आयोजन किया जाएगा जिसमें राज्य भर के बॉक्सर भाग लेंगे जबकि इसके साथ ही जिला स्तर पर कबडडी, बैडमिंटन आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि खासकर कबड्डी खेल में जिला कुल्लू के विधानसभा क्षेत्र के आधार पर ट्रायल लिया जाएगा। जिसमें हर विधानसभा क्षेत्र से 4,4 टीमें दशहरा उत्सव में होने वाली खेल प्रतियोगिता के लिए चयन किया जाएगा। ऐसे में जिला भर से 16 टीमें भाग लेंगी।
उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता का खर्चा जिला परिषद ही वहन करेगा। उन्होंने कहा कि प्रतियोगिता में पंचायत प्रतिनिधियों, पंचायत समिति सदस्यों और जिला परिषद सदस्य सदस्य होंगे। उन्होंने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेंने वाले खिलाडियों के लिए रहने और खाने की अलग से व्यवस्था की जाएगी।
इस मौके पर जिला खेल अधिकारी कविता ठाकुर ने बताया कि इस बार विजेता टीमों को दी जाने वाली इनाम राशि में भी बढ़ौतरी की जाएगी ताकि खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की भागीदारी बढ़े।



