कारोबारकुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जायका परियोजना कृषि विभाग द्वारा जल बहाव सिंचाई योजना नरैणी के निर्माण का कार्य ठेकेदार को सौंपा

न्यूज मिशन

कुल्लू

कृषि विभाग हिमाचल प्रदेश में चल रहे फसल विविधीकरण परियोजना, जायका चरण-दो , कुल्लू द्वारा दिनांक 14-09-2023 को जल बहाव सिंचाई योजना नरैणी निर्माण हेतु ठेकेदार श्री यश पाल को कृषक विकास संगठन नरैणी के सदस्यों की उपस्थिति में सौंपी गई ी ठेकेदार ने योजना निर्माण अनुसूची कृषक विकास संगठन नरैणी की उपस्थिति में परियोजना अधिकारी कुल्लू श्री प्रदीप ठाकुर को सौंपी तथा ठेकेदार ने परियोजना अधिकारी तथा कृषक विकास संगठन को आश्वस्त किया कि योजना का निर्माण कार्य दी गई अनुसूची के अनुसार तय समय पर पूर्ण गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाएगा I इस उपलक्ष में खंड परियोजना प्रबंधन कार्यालय के
अन्य अधिकारी अभियंता अंकुश शर्मा, कनिष्ठ अभियंता भरत भूषण तथा कृषक विकास संगठन के प्रधान श्री योगेश ठाकुर व अन्य सदस्य मौजूद रहे ी फसल विविधीकरण परियोजना, कृषि के क्षेत्र में आवश्यक बुनियादी ढांचे के
विकास के माध्यम से फसल विविधीकरण, लघु सिंचाई सुविधाओं के विकास और सुधार, डेयरी, मधुमखी पालन, शीटाके मशरूम की खेती के माध्यम स आजीविका में सुधार, किसानों का सिंचाई एवं बाजार आधारित फसलोंत्पादन में
क्षमता निर्माण आदि के क्षेत्र में कार्य कर रहा है ी परियोजना में कुल्लू तथा लाहौल में अब तक कुल मिलाकर 21 उप-
परियोजनाओं का चयन किया गया है, जिसमें लघु सिंचाई विकास से किसानों के खेतों तक नियमित रूप से सिंचाई सुनिश्चित करवाना , कृषि प्रसार  विकास गतिविधियों को बढ़ावा देना , मूल्य शृंखला प्रबंधन व कृषि विपणन और संस्थागत विकास के क्षेत्र में कार्य किया जाएगा I

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now