कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश
ऐतिहासिक प्रदर्शनी मैदान में कृष्ण जन्माष्टमी के आनंद उत्सव में हजारों लोग झूम
मथुरा वृंदावन की तर्ज पर देवभूमि कुल्लू जिला में कृष्ण जन्माष्टमी हर्षोल्लास के साथ मनाई
उमंग कृष्ण उत्सव समिति ने 12 वां जन्माष्टमी उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
न्यूज मिशन
कुल्लू
पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षो उल्लास के साथ धूमधाम से मनाया गया।वहीं देवभूमि कुल्लू जिला में जगह-जगह पर कृष्ण जन्माष्टमी पर कई कार्यक्रम आयोजित किए गए कुल्लू जिला मुख्यालय ऐतिहासिक ढालपुर प्रदर्शनी मैदान में उमंग कृष्ण उत्सव समिति के द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें बीती रात 12 बजे भगवान कृष्ण का प्रकट उत्सव भजन कीर्तन हुआ और दूसरे दिन आनंद उत्सव पर हजारों लोगों ने डीजे की धुन पर झूमकर खूब मस्ती की।
उमंग कृष्ण उत्सव समिति के संस्थापक ललित कुमार ने कहा कि पूरे देश में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा ह।उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के ऐतिहासिक प्रदर्शनी मैदान में कृष्ण जन्माष्टमी पर रात 12 बजे सतनाजा (7अनाज) के पिंड में जलधारा के साथ प्रभु प्रकट हुए।उन्होंने कहा कि भगवान कृष्ण की आरती और भजन कीर्तन का आयोजन किया गया।उन्होंने कहा कि आज पूरे विश्व में दही हांडी का आनंद उत्सव का आयोजन किया जा रहा है।इसी कड़ी में कुल्लू जिला में भी दही हांडी का उत्सव में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और यहां पर डीजे की धुन पर जम कर लोगों ने आनंद लिया उन्होंने कहा कि पहले कुल्लू जिला में इतने बड़े स्तर पर कृष्ण जन्माष्टमी का त्यौहार नहीं मनाया जाता था लेकिन पिछले 12 वर्षों में उमंग कृष्ण उत्सव समिति के द्वारा जन्माष्टमी का त्यौहार हर्षल आर्ट के साथ मनाया जा रहा है उन्होंने कहा कि लोगों के सुझाव पर आने वाले वर्षों में इस उत्सव को और बड़े स्तर पर मनाया जाएगा जिसमें भजन कीर्तन जागरण का आयोजन भी किया जाएगा और भव्य शोभायात्रा शहर में निकाली जाएगी जिससे जन्माष्टमी के अवसर पर लोग प्रभु का दर्शन भजन कीर्तन का लुत्फ श्रद्धालु उठाए इसके लिए भविष्य में बेहतर प्रयास किए जाएंगे।



