कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से देश में विघटनकारी ताकते सहमी-भुवनेश्वर गौड
कहा- 136 दिनों में 75 विधानसभा व 76 लोकसभा क्षेत्र के लाखों लोगों की सुनी समस्याएं
कुल्लू कांग्रेस कमेटी ने भारत जोड़ो यात्रा की बर्षगांठ पर पदयात्रा कर केंद्र सरकार के खिलाफ की जमकर नारेबाजी
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय में कांग्रेस प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड की अध्यक्षता में जिला कांग्रेस कमेटी कल्लू ने भारत जोड़ो यात्रा की वर्षगांठ पर पदयात्रा निकाली। इस पद यात्रा में कुल्लू जिला के सैकड़ो कांग्रेस पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने पदयात्रा के माध्यम से केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
कांग्रेस प्रदेश महासचिव भुवनेश्वर गौड ने कहा कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी ने 7 सितंबर को तमिलनाडु से भारत जोड़ो यात्रा शुरू की थी और श्रीनगर तक 136 दिनों तक पैदल यात्रा में 12 राज्य दो यूनियन टेरिटरी के लाखों लोगों से मिलकर इस देश को जोड़ने के लिए एक मुहिम शुरू की थी उसे मुहिम को आज एक वर्ष पूरा हुआ है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने अपनी दादी स्वर्गीय इंदिरा गांधी और पिता स्वर्गीय राजीव गांधी का इस देश के लिए बलिदान देखा है उन्होंने कहा कि जिस परिवार ने इस देश की एकता अखंडता के लिए अपनी कुर्बानियां दी है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने पूरे देश के 75 जिलों और 76 लोकसभा क्षेत्र के लोगों से मिले और उनकी समस्याएं सुनी। देशवासियों को नफरत छोड़ो भारत जोड़ो नारा दिया उन्होंने कहा कि देश में विघटन कारी ताकते इस देश को तोड़ने में तुली थी वो गांधी की भारत जोड़ो यात्रा से सहम गई है और राहुल गांधी ने इतनी लंबी यात्रा कर देशवासियों को दिया है उस लोगों प्रभावित हुआ है और राहुल गांधी की लोकप्रियता बड़ी है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी के नेतृत्व से इस देश के लिए भविष्य में अच्छा होगा ऐसी कामना करते हैं।
जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सेस राम आजाद ने कहा कि भाजपा ने जिला से लेकर केंद्र तक सांप्रदायिकता फैलाई है जिससे इस देश का विघटन हो रहा है उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की अध्यक्षता में पूरे देश की 28 विपक्षी पार्टियों एक साथ एक मंच पर खड़ी हुई है उसे बीजेपी घबराई हुई है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा पिछले 1 साल से शुरू की थी जिसमें पूरे देश में कांग्रेस पार्टी के लोगों और आम जनता को जोड़ा सद्भावना पैदा की कांग्रेस पार्टी देश में लोगों की सेवा करना चाहती है और गरीबों के मसीहा है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी की भारत छोड़ो यात्रा से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा को डर पैदा हो गया है उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने 1 साल में भारत जोड़ो यात्रा से उनकी लोकप्रियता में भेजी हुई है उन्होंने कहा कि 2024 लोकसभा चुनाव में इसका फायदा कांग्रेस पार्टी को मिलेगा और हिमाचल प्रदेश मैं मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्कू और प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह के नेतृत्व में प्रदेश की चारों लोकसभा सिम कांग्रेस पार्टी जीतेगी और केंद्र में कांग्रेस पार्टी के नेतृत्व में सरकार बनेगी।



