कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरमनोरंजनहिमाचल प्रदेश

कुल्लू जिला में 11 सितम्बर जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन

लोक नृत्य दलों में नर्तकों की संख्या 20-22 के बीच में होगी चाहिए, जिसमें दल गायक / वादक / नर्तक सम्मिलित होंगे । 2. लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन अवधि 10-12 मिनट होगी ।

न्यूज मिशन

कुल्लू 5 सितम्बर

जिला भाषा अधिकारी कुल्लू सुनीला ठाकुर ने जानकारी  दी कि भाषा एवं संस्कृति विभाग, प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण एवं संवर्द्धन की दिशा में निरन्तर प्रयासरत है। विभाग द्वारा प्रति वर्ष सांस्कृतिक दलों तथा वादकों को प्रदेश में, प्रदेश से बाहर मेले-त्योहारों व विभिन्न स्थानों पर सांस्कृतिक प्रस्तुतिया देने हेतु भेजा जाता है। दलों के चयन के लिए विभाग द्वारा हर वर्ष जिला स्तर पर प्रतियोगिता का आयोजन किया जाता है । प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले लोकनृत्य दल को राज्य स्तर पर होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होता है
इस वर्ष जिला स्तरीय लोक नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन  11 सितम्बर, 2023 को प्रातः 10:00 बजे राजकीय महाविद्यालय, कुकुमसेरी उपमण्डल उदयपुर लाहोल में किया जा रहा है, जिसमें भाग लेने के लिए जिला लाहौल स्पीति के विद्यालय/ महाविद्यालय व अन्य सभी पंजीकृत अथवा अपंजीकृत लोकनृत्य दल दिनांक 10 सितम्बर 2023 तक जिल भाषा अधिकारी कार्यालय के ई.मेल अथवा दूरभाष के माध्यम से आवेदन कर सकते प्रतियोगिता में भाग लेने वाले लोकनृत्य दलों के लिए मानक निर्धारित किए गए हैं जो  निम्न प्रकार हैं
लोक नृत्य दलों में नर्तकों की संख्या 20-22 के बीच में होगी चाहिए, जिसमें दल गायक / वादक / नर्तक सम्मिलित होंगे । 2. लोक नृत्य प्रतियोगिता में प्रदर्शन अवधि 10-12 मिनट होगी ।
प्रतियोगिता में पारम्परिक नृत्य, गीत एवं वादन ही प्रस्तुत किया जाएगा तथा सम्बनि दल केवल अपने ही क्षेत्र में प्रचलित नृत्य, गीत एवं संगीत प्रस्तुत करेगा । रिकार्डि संगीत मान्य नहीं होगा ।
विभिन्न क्षेत्रों का मिला-जुला लोक नृत्य / गायक दल / वादक दल प्रतियोगिता में म नहीं ले सकेगा ।
लोकनृत्य दलों द्वारा परम्परागत वाद्य यन्त्रों का प्रयोग ही किया जाएगा तथा नर्तको गायकों/वादकों के परिधान एवं आभूषण परम्परागत एवं मूल होने चाहिए।  निर्णायक मण्डल द्वारा लिया गया निर्णय अन्तिम व सर्वमान्य होगा ।
अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नंबर 0 1 9 0 2 2 2 2 4 0 6 पर भी संपर्क कर सकते हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now