कुल्लूधर्म संस्कृतिबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

सूत्रधार मल्हार उत्सव बॉलीवुड सिंगर सीबी आर कश्यप ने गायकी से दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

सूत्रधार कला संगम के प्रशिक्षण ने संगीत नृत्य से दर्शकों का किया खूब मनोरंजन

देव सदन के सभागार में 18 सूत्रधार मल्हार उत्सव धूमधाम के साथ मनाया
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला मुख्यालय देव सदन के सभागार में सूत्रधार कला संगम के द्वारा 18 बार मल्हार उत्सव धूमधाम के साथ मनाया इस मौके पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की इस मौके पर  द लोअर किसान बागवान संघ के अध्यक्ष  करतार सिंह गुलेरिया ने विशेष अतिथि शिरकत की सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने मुख्य अतिथि पंकज परमार व विशेष करतार सिंह गुलेरिया अतिथि का  शॉल  टोपी   मफलर पहनाकर भव्य स्वागत किया।इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने संगीत के गुरु सोम देव कश्यप,उनकी धर्म पत्नी रविकांता कश्यप व उनकी बेटी वॉलीवुड सिंगर  सिबी आर कश्यप  को कुल्लवी टोपी शॉल व  स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। मल्हार उत्सव की सांस्कृतिक संध्या में सूत्रधार कला संगम के प्रशिक्षुओं ने संगीत बा नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मल्हार उत्सव में मुख्य कलाकार बॉलीवुड सिंगर सीबी आर कश्यप ने अपनी मधुर गायकी से दर्शकों को मंत्रमुग्ध किया। उन्होंने 1 घंटे तक मंच पर दर्जनों सूफी फिल्मी व पहाड़ी गीतों से श्रोताओं को झूमने पर मजबूर किया।रात साढ़े दस बजे तक देव सदन के सभागार में सैकड़ो दर्शकों ने कार्यक्रम का लुत्फ उठाया
 जिला परिषद अध्यक्ष पंकज परमार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि सूत्रधार कला संगम कुलवी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के लिए पिछले 4 दशकों से सराहनीय कार्य कर रहा है और उन्होंने कहा कि युवा संस्कृत गतिविधियों में भाग लेकर नशे से दूर रहकर संस्कृति का संरक्षण संवर्धन करने के लिए बेहतर प्रयास कर रहे हैं उन्होंने कहा कि संगीत के गुरु सोमदेव कश्यप ने हिमाचल के संगीत को नई पहचान दी है उन्होंने कहा कि सोम देव कश्यप ने मुंबई में भी म्यूजिक इंडस्ट्री में काम किया और उसके बाद हिमाचल मैं संगीत को नई पहचान दी है उन्होंने कहा कि उनकी बेटी सीबी आर  कश्यप ने बॉलीवुड में हिमाचल का नाम रोशन किया है।
 सूत्रधार कला संगम के अध्यक्ष दिनेश सेन ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी मल्हार उत्सव को धूमधाम के साथ आयोजित किया गया है उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक संध्या में मुख्य कलाकार बॉलीवुड गायिका कब कश्यप ने अपने मधुर आवाज से कार्यक्रम में चार चांद लगाए हैं और दर्शकों का खूब मनोरंजन क्या है उन्होंने कहा कि सूत्रधार कला संगम पिछले 46 वर्षों से संस्कृति के संरक्षण समर्थन के लिए प्रयास कर रहा है सूत्रधार कला संगम के कलाकारों ने न केवल देश भर के विभिन्न राज्यों में अपितु विदेशों में भी हिमाचल और कल्लू की लोक संस्कृति का प्रदर्शन किया है उन्होंने कहा कि सरकार प्रशासन के द्वारा सूत्रधार कला संगम के कलाकारों के लिए मंच प्रदान किया जाता है जिससे कल भी संस्कृति के संरक्षण संवर्धन के साथ-साथ प्रचार प्रसार के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now