उज्ज्वला योजना के साढ़े 9 करोड़ लाभार्थियों ने 35 करोड़ सिलेंडर किए रिफिल- अरविंद चंदेल
कहा-सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर नेशनल हाइवे में खिंचवा रहे फ़ोटो ग्रामीणों क्षेत्रों की सड़कें बंद
ग्रामीणों क्षेत्रों की सड़कें बंद होने किसने बागवानों की फसल खराब होने से हो रहा भारी आर्थिक नुकसान
न्यूज मिशन
कुल्लू जिला मुख्यालय में भाजपा जिला अध्यक्ष अरविंद चंदेल ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने रक्षाबंधन पर एलपीजी गैस सिलेंडर पर देशवासियों को 200 रूपये की कीमत कम कर बड़ी राहत प्रदान की है। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को 400 रूपये कीमत कम कर दी है जिसमें साढे 9 करोड़ महिलाओं को फायदा मिलेगा उन्होंने कहा कि 9 करोड़ 60 लाख लाभार्थियों को केंद्र सरकार ने सीधा फायदा पहुंचाया है उन्होंने कहा कि आने वाले समय में भी 75000 महिलाओं को एलपीजी गैस कनेक्शन और सिलेंडर मुक्त सरकार देगी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टी कांग्रेस ने जनता में भ्रम फैलाया था कि उज्सिजवला योजना के लाभार्थी गैस सिलेंडर उपयोग करना छोड़ देंगे और फिर से लकड़ी का चूल्हा जलाएंगे उन्होंने कहा कि ऐसे में 35 करोड़ सिलेंडर उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों ने रिफील किए हैं इससे साफ जाहिर होता है कि लोग उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को फायदा मिला है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमीरों से गैस सब्सिडी छोड़ने का आहवान किया और 2020 में 4 लाख लोगों ने गैस सब्सिड़ी छोड़ी थी। उन्होंने कहा कि एलपीजी गैस सिलेंडर पर जनता को सब्सिडी मिल रही है। उन्होंने कहा कि आपदा में अभी भी ग्रामीण क्षेत्र की सड़क बंद है।ऐसे में किसने बागबानो को मंडियों तक उत्पादन पहुंचने में भारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि इसको लेकर भाजपा बड़ा आंदोलन करेगी ऐसे में उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर पर भी निशाना चाहते हुए कहा कि सीपीएस सुंदर सिंह ठाकुर नेशनल हाईवे में हर दूसरे दिन घूम रहे हैं और फोटो खींच रहे हैं उन्होंने कहा कि ऐसे में ग्रामीण क्षेत्र की सड़कों को बहाल करने के लिए सरकार प्रशासन ध्यान नहीं है उन्होंने कहा कि ऐसे में सीपीएस फोटो सेशन कर फिजूल का ड्रामा कर किसने बागबानों जख्मों पर नमक छिड़ रहे है। उन्होंने कहा कि कुल्लू जिला के ग्रामीण क्षेत्रों में किसने बागबान के फैसले खराब हो रही है ऐसे में किसने बागबानो को आर्थिक तौर पर भारी नुकसान हो रहा है आने वाले समय में भाजपा प्रदेश सरकार के खिलाफ सड़कों पर आंदोलन करेगी।



