कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

जिला रेड क्रॉस सोसाइटी , नागचला बर्तन स्टोर व सामाजिक संस्थाओं के द्वारा बजौरा में फंसे चालकों और व्यापारियों के लिए निशुल्क भोजन कर रहे वितरित

कुल्लू मंडी सड़क बंद होने से फंसे सैकड़ो वाहन चालकों ,व्यापारियों को उपलब्ध करवाया जा रहा भोजन

 

न्यूज मिशन

कुल्लू

कुल्लू मंडी की कनेक्टिविटी चार दिन से बंद है जिसके कारण कुल्लू जिला के बाजार में सैकड़ो वाहन चालक और व्यापारी फंसे हुए हैं जिनके लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और नाग चला बरतन स्टोर के द्वारा मुक्त भोजन की व्यवस्था की गई है पिछले चार दिनों से लगातार सुबह दोपहर शाम को सभी ड्राइवर और व्यापारियों को भोजन वितरित किया जा रहा है जिसके चलते सैकड़ो चालकों और व्यापारियों को भोजन की उचित व्यवस्था मिल रही है ऐसे में सभी चालकों और व्यापारियों ने जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और नाग चला बरतन स्टोर का आभार व्यक्त किया है।

कुल्लू जिला रेड क्रॉस सोसाइटी के सचिव विनोद कुमार मोदगिल ने कहा कि उपायुक्त की दिशा निर्देश के अनुसार 23 अगस्त से कुल्लू मंडी सड़क मार्ग बंद होने के कारण बजौरा में फंसे 500 वाहन चालकों और व्यापारियों के लिए खाने की व्यवस्था है। जिसमें सुबह दोपहर शाम तीनों समय फंसे हुए वहां चल को और व्यापारियों को खाना उपलब्ध करवाया गया उन्होंने कहा कि इसके अलावा स्थानीय सामाजिक संगठनों ने भी फंसे हुए ड्राइवर और व्यापारियों को खाना वितरित किया

नाग चला बरतन स्टोर के मालिक राकेश कुमार ने कहा कि कुल्लू मंडी संपर्क मार्ग बंद होने से पिछले चार दिनों से सैकड़ो वाहन बाजार के पास फंसे हुए हैं उन्होंने कहा कि नाक चला बरतन स्टोर की तरफ से सभी बहन चालकों और व्यापारियों के लिए तीन वक्त का खाना निशुल्क वितरित किया जा रहा है उन्होंने कहा कि इस आपदा में फंसे लोगों की सेवा के लिए लोग अपना योगदान दे ताकि इस मुश्किल घड़ी में जरूरतमंदों को सुविधा उपलब्ध हो सके उन्होंने कहा कि बजौरा में फंसे सैकड़ो वाहन चालकों को पानी की किल्लत हो रही है जिसके लिए सरकार की तरफ से पानी के टैंकर का प्रबंध किया जाए जब तक सड़क बोल नहीं होती तब तक फैंस चालकों को खाना मुहैया करवाया जाएगा।

पंजाब के ड्राइवर गुरविंदर सिंह ने कहा कि स्थानीय संस्थाओं के द्वारा फंसे हुए चालकों के लिए खाने-पीने की उचित व्यवस्था की है उन्होंने कहा कि तीनों वक्त का खाना मिल रहा है जिसके लिए संस्थाओं का आभार प्रकट करते हैं।

ड्राइवर मुकेश कुमार ने कहा कि जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और नाग चला बरतन स्टोर के माध्यम से खाने की निशुल्क व्यवस्था की है और तीनों समय बढ़िया खाना मिल रहा है उन्होंने कहा कि इसके लिए जिला रेड क्रॉस सोसाइटी और नागचला बरतन स्टोर का आभार प्रकट करते हैं।

ड्राइवर रमेश परमार ने कहा कि पिछले चार दिनों से बजौरा में फंसे हुए हैं उन्होंने कहा कि स्थानीय संस्थाओं के द्वारा लंगर सेवा फ्री खाना फ्री पानी की व्यवस्था तीनों समय कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सभी ड्राइवर भाइयों के लिए संस्था के द्वारा सुबह दोपहर शाम का खाना दिया जा रहा है जिसके लिए इनका धन्यवाद करते हैं।।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now