कुल्लूबड़ी खबरराजनीतिहिमाचल प्रदेश
आपदा में केंद्र सरकार ने दिए सैकड़ों करोड़ रुपये कांग्रेस के नेता के कर रहे ओछी राजनीति- अरविंद चंदेल
कहा- बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ मुआवजे के नाम पर किया जा रहा भेदभाव
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश को 400 करोड रुपए का दिया पैकेट
नेशनल हाईवे के साथ लगते सभी सड़कों को 1 किलोमीटर के दायरे में दुरुस्त करने का दिया आश्वासन
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला भाजपा के अध्यक्ष अरविंद जिले में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार आपदा में भी ओछी राजनीति कर रही है उन्होंने कहा कि अब तक केंद्र की तरफ से सैकड़ों करोड़ रुपए की सहायता राशि प्रदेश को दी है उन्होंने कहा कि पिछले कल ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कुल्लू जिला में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर जायजा लिया है और प्रदेश को 400 करोड रुपए का पैकेज दिया है उन्होंने कहा कि ऐसे में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने नेशनल हाईवे के साथ लगती सभी सड़कों को 1 किलोमीटर के दायरे में दुरुस्त करने का आश्वासन भी दिया है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पिछले कल सुबह में पक्ष विपक्ष के नेताओं को लेकर आपदा में आपसी सहयोग की खबरें प्रकाशित हुई और शाम होते-होते कांग्रेस के नेताओं ने फिर से ओछी राजनीति शुरू की जहां पर कांग्रेस के नेताओं ने फिर केंद्र को लेकर कुछ नहीं दिया कि बयानबजी सामने आई उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से आपदा में प्रदेश को हर संभव मदद दी है जिससे प्रदेश में हुए हजारों करोड रुपए के नुकसान की भरपाई को लेकर से मदद मिलेगी। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार बाढ़ प्रभावित परिवारों को मुआवजे के नाम पर भेदभाव कर रही है ऐसी जानकारी मिली है कि कई क्षेत्रों में लोगों के साथ मुआवजे के नाम पर भेदभाव किया गया है उन्होंने कहा कि इसको लेकर भी भाजपा आने वाले समय में सड़कों पर आंदोलन करेगी उन ने कहा कि आपदा के समय भी जिस प्रकार पीड़ित परिवारों के साथ सरकार भेदभाव कर रही है वह दुर्भाग्यपूर्ण है इसको लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पहले भी आग्रह किया गया था कि बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ भेदभाव ना किया जाए उन्होंने कहा कि जिस प्रकार कुल्लू जिला में बाढ़ प्रभावित परिवारों के साथ भेदभाव हुआ है उसके खिलाफ भी भाजपा आने वाले समय में सड़कों पर धरना प्रदर्शन करेगी



