कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश

लगघाटी के डुखरी गहर और मानगढ़ पंचायत  4 सप्ताह से सड़क बंद यातायात ठप्प

किसानों बागवानों को उत्पाद सब्जी मंडी पहुंचाने के लिए हो रही भारी

भूस्खलन से 7 किलोमीटर सड़क क्षतिग्रस्त 9 गांव के लोगों को आवाजाही के लिए हो रही भारी दिक्कतें
सड़क अवरुद्ध होने से 2 दर्जन वाहन फंसे वाहनों मालिकों को सता रही बैंक की क़िस्त की सता चिंता
न्यूज़ मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला के साथ लगते लगती के दुर्गम क्षेत्र डुंखरी गाहर और मानगढ़ पंचायत में भारी बारिश के चलते सड़क पर जगह-जगह भूस्खलन के कारण यातायात अवरुद्ध होने से 9 गांवों के हजारों ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर के गृह क्षेत्र मैं लोगों को 4 सप्ताह के बाद भी सड़क बहाल ना होने से भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में किसानों बागवानों को उत्पाद सब्जी मंडी पहुंचाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ रही है ऐसे में इस क्षेत्र के लोगों ने सरकार प्रशासन से जल्द सड़क बहाल करने की मांग की है। स्थानीय निवासी मोहर सिंह,संजय ठाकुर, मंगल चंद, कलीप चंद, लुदर चंद साजु राम,चुनी लाल संजू ठाकुर ने बताया कि 9 और 10 जुलाई को भारी बरसात के बाद सड़क जगह-जगह पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त हुई है। जिसके चलते आवाजाही बंद हो गई है उन्होंने कहा कि ऐसे में ग्रामीणों को उत्पाद सब्जी मंडी पहुंचाने के लिए भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है ऐसे में लोगों को कई किलोमीटर पैदल चलकर बीच में भुजा उठाकर उत्पाद सड़क तक पहुंचाने पढ़ रहे हैं जिसके चलते लोगों को भारी नुकसान हो रहा है उन्होंने मुख्य संसदीय सचिव सुंदर सिंह ठाकुर और जिला प्रशासन से मांग की कि इस सड़क को जल्द यातायात के लिए बहाल किया जाए। ताकि किसानों बागवानों को उत्पाद सब्जी मंडी पहुंचाने के लिए सुविधाएं मिल सकें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now