कुल्लूबड़ी खबरहिमाचल प्रदेश
मलाणा पावर प्रोजेक्ट स्टेज 2 का डैम 4 दिनों से ओवरफ्लो घबराने की जरूरत नहीं- आशुतोष गर्ग
मलाणा पावर प्रोजेक्ट स्टेज 2 का डैम 4 दिनों से ओवरफ्लो घबराने की जरूरत नहीं- आशुतोष गर्ग

बीबीएमबी के डाइवर्स नहीं भी मलाणा डैम में खोलने के लिए किया प्रयास
डैम अथॉरिटी ने गेट एक्सपर्ट को भी बुलाया करेगें निरीक्षण
न्यूज मिशन
कुल्लू
कुल्लू जिला की मणिकर्ण घाटी में मलाणा नाले पर बने मलाणा पावर stage-2 के डैम का गेट ब्लॉक होने से पिछले 3 दिनों से पानी ओवरफ्लो हो रहा है जिसके चलते डैम के गेट से एक तरफ से रुक-रुक कर भूस्खलन हो रहा है। ऐसे में कभी भी प्रेम फटने से भारी नुकसान की संभावना बनी हुई है प्रशासन की तरफ से पार्वती नदी और व्यास नदी के किनारों पर बसे रिहायशी क्षेत्रों के लोगों को अलर्ट भी जारी किया गया है।
उपायुक्त कुल्लू आशुतोष गर्ग ने बताया कि मलाणा 2 पावर प्रोजेक्ट के गेट ब्लॉक होने से डैम में पानी 4 दिनों से ओवरफ्लो स्थिति यथासंभव बनी हुई है उन्होंने कहा कि एनडीआरएफ की टीम भी मौके पर है और डैम अथॉरिटी को मैनुअली गेट ऑपरेट करने के लिए एसिस्ट कर रहे हैं इसके अलावा बीबीएमबी के ड्राइवर्स ने भी प्रयास किया था उन्होंने कहा कि अथॉरिटी के द्वारा डैम गेट एक्सपोर्ट को भी बुलाया है जो डैम का निरीक्षण करेंगे उन्होंने कहा कि पानी डैम के ऊपर से ओवरफ्लो कर रहा है उन्होंने कहा कि घबराने वाली बात नहीं है ऐसे में डैम के फटने के कोई एविडेंस नहीं मिले हैं।



