अन्य

कुल्लू विधानसभा क्षेत्र की सभी 157 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों में 21 अगस्त, 2023 तक सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर जाकर करेंगे सत्यापन – विकास शुक्ला

न्यूज मिशन

कुल्लू 26 जुलाई

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं उपमण्डलाधिकारी कुल्लू विकास शुक्ला ने जानकारी देते हुए जनसाधारण को सूचित किया है कि भारत निर्वाचन आयोग के दिशा- निर्देशानुसार 23- कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र की फोटो युक्त मतदाता सूचियों को शुद्ध, त्रुटिरहित व अद्यतन बनाने के उद्देश्य से विधानसभा क्षेत्र की सभी 157 मतदान केन्द्रों की मतदाता सूचियों में पहले से विदयमान प्रविष्टियों का दिनांक 21 जुलाई, 2023 से 21 अगस्त, 2023 तक सम्बन्धित बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर जाकर सत्यापन किया जा रहा है। इस अवधि के दौरान 18 वर्ष या इससे अधिक की आयु पूर्ण कर चुके पात्र नागरिकों के छूट गए नामों को निर्वाचक नामावली में सम्मिलित करने, 01 अक्तूबर 2024 तक 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले भावी मतदाताओं की सूची बनाने, दोहरे पंजीकृत/मृत स्थाई रूप से स्थानान्तरित मतदाताओं का विवरण प्राप्त करने, फोटो युक्त मतदाता सूची में विद्यमान मतदाताओं की खराब व धुंधली फोटो को अद्यतन रंगीन फोटो से परिवर्तित करने, दिव्यांग मतदाताओं की पहचान, मतदान केन्द्र भवन की फोटो व अन्य जानकारी अपलोड करने व मतदान केन्द्रों की जनसंख्या की जानकारी प्राप्त करने से सम्बन्धित कार्य किया जा रहा है।

अतः समस्त मान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों से अपील की जाती है कि वे 23- कुल्लू विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्रों पर अपने-अपने दलों से सम्बन्धित बूथ लेवल एजन्टों की नियुक्ति करके उन्हें उपरोक्त कार्य हेतु नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों को घर-घर जाकर सत्यापन के दौरान सहयोग प्रदान करने के निर्देश जारी करें ताकि फोटो युक्त मतदाता सूचियों के शुद्ध त्रुटिरहित एवम अद्यतन बनाया जा सके । विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाओं से अनुरोध है की वो सम्बंधित मतदान केन्द्र की फोटो रहित मतदाता सूची को ऑनलाइन htups://eletionhp.gov.in/oscd/PDFeroll.aspx/ डाउनलोड कर उसमें अपना व अपने अपने परिजनों के नाम दर्ज होने की पुष्टि कर सकते हैं। सभी पात्र नागरिक अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करने के लिए ऑनलाइन फॉर्म-6 में आवेदन कर सकते है । मतदाता सूची में पहले से दर्ज नाम को हटाने के लिए फॉर्म-7 में जावेदन तथा वर्तमान मतदाता सूची में सम्बन्धित प्रविष्टियों जैसे नाम, उम्र / जन्मतिथि, फोटो, वर्तमान पते में सुधार करने या वर्तमान फोटोयुक्त मतदाता सूची में दर्ज नाम को विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अन्दर ही किसी अन्य मतदान केन्द्र में स्थानांतरित करने के लिए प्रारूप 8 में आवेदन कर सकते हैं । इस बारे में अधिक जानकारी के लिए इस कार्यालय के फेसबुक पेज Sub Divisional Election Office Kullu या Ero Kullu से प्राप्त की जा सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!
Trending Now